Breaking: कांग्रेस ने असम की एक और कर्नाटक की दो सीटों पर घोषत किए प्रत्याशी

Breaking News: रूस के 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज औपचारिक मुलाकात हुई। इसके बाद पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

Breaking News LIVE

तो वहीं दूसरी ओर कभी पाक से बातचीत की वकालत करने वाले फारुख अब्दुल्ला ने साफ तौर पर कहा कि 'कश्मीर कभी भी पाकिस्तान नहीं बनेगा। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।'

LIVE Feed
Oct 24, 2024, 12:00 AM IST

कांग्रेस ने असम-कर्नाटक उपचुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी

कांग्रेस ने असम के बेहाली, कर्नाटक के संदूर और चन्नपटना विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Oct 23, 2024, 10:41 PM IST

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अभी तक 14 लोगों हो चुके है गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक,बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुणे से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) को गिरफ्तार किया गया है। मामले में उनकी संलिप्तता साबित हो गई है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
Oct 23, 2024, 10:18 PM IST

कोलकाता: बिजली के गोदाम में लगी भीषण आग

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के एज्रा स्ट्रीट में एक बिजली के गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग पर अब काबू पा लिया गया है।
Oct 23, 2024, 9:51 PM IST

हरियाणा: खेत में जलाई गई पराली

हरियाणा: आज शाम करनाल के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के पास एक खेत में पराली जलाई गई।
Oct 23, 2024, 9:47 PM IST

बिजली कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस: विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, "बिजली कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के तौर पर अधिकतम 12,000 रुपये बोनस देने की घोषणा की गई है..."
Oct 23, 2024, 9:46 PM IST

पर्यटन के लिए आई थी प्रियंका गांधी: एल मुरुगन

चेन्नई: प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड लोकसभा उपचुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कहा, "प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड में पर्यटन के लिए आई थीं...त्रिशूर में हमारा खाता पहले ही खुल चुका है। वायनाड केरल में हमारी दूसरी सीट होगी जिसे हम जीतेंगे...जनता पर्यटकों के लिए वोट नहीं करेगी...भाजपा केरल के विकास के लिए काम करेगी...जनता भाजपा को वोट देगी।"
Oct 23, 2024, 9:42 PM IST

उमर उब्दुल्ला ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
Oct 23, 2024, 8:41 PM IST

तुर्की आंतरिक मामलों के मंत्री का बयान

तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने ट्वीट करते बताया कि, "तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज इंक. (TUSAŞ) अंकारा कहरामनकाज़ान सुविधाओं के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया। दुर्भाग्य से हमले के बाद हमारे पास शहीद और घायल लोग हैं। जनता को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया जाएगा।"
Oct 23, 2024, 8:39 PM IST

तुर्की में आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पर हुआ आतंकी हमला, विस्फोट में मारे गए कई लोग, गोलीबारी भी हुई
Oct 23, 2024, 8:38 PM IST

पीएम मोदी से बात करने की जिद पर अड़ा, उठाया ऐसा कदम

दिल्ली में हाई-वोल्टेज बिजली के पोल पर चढ़ा शख्स, पीएम मोदी से बात करने की जिद पर अड़ा, फिर हुआ ये
Oct 23, 2024, 7:45 PM IST

दिल्ली के लिए रवाना हुए नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।
Oct 23, 2024, 7:07 PM IST

महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का ऐलान

महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। सीटों को लेकर MVA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। तीनों दल 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अन्य दलों के लिए बाकी सीटें रखी गई है।
Oct 23, 2024, 6:59 PM IST

शिवसेना यूबीटी की पहली लिस्ट जारी

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
Oct 23, 2024, 6:44 PM IST

सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सीमा पार पिछले 4 वर्षों में उत्पन्न हुए मुद्दों पर बनी सहमति का हम स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए...आपसी विश्वास, परस्पर आदर और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों का आधार बने आज सभी विषयों पर बात करने का अवसर मिला।"
Oct 23, 2024, 6:43 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपसे मिलकर खुशी हुई..हमारा मानना है कि भारत और चीन के संबंधों का महत्व केवल हमारे लोगों के लिए ही नहीं है लेकिन वैश्विक शांति-स्थिरता और प्रगृति के लिए भी हमारे संबंध बहुत अहम हैं"
Oct 23, 2024, 5:52 PM IST

पीएम मोदी-शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर रूस के कज़ान में द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई।
Oct 23, 2024, 5:32 PM IST

बेंगलुरु इमारत हादसे में एक और शव बरामद

कर्नाटक: बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से में होरमावु अगरा इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने की घटना के बाद घटनास्थल से एक और शव बरामद किया गया है। यह हादसा कल हुआ था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है।
Oct 23, 2024, 5:31 PM IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने क्या कहा?

Lawrence Bishnoi: मीडिया के सामने आया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई, सलमान और काला हिरण शिकार पर क्या कहा?
Oct 23, 2024, 4:44 PM IST

महायुति की नैया डुबो सकते हैं अजित पवार?

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र की महाभारत में इन 5 कारणों से महायुति की नैया डुबो सकते हैं अजित पवार?
Oct 23, 2024, 4:43 PM IST

भाजपा नेता लक्ष्मण ढोबले NCP-SP में शामिल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मण ढोबले पार्टी सांसद सुप्रिया सुले की मौजूदगी में एनसीपी-शरद पवार गुट में शामिल हो गए।
Oct 23, 2024, 3:54 PM IST

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हो गई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि एक अन्य आरोपी अमित हिसामसिंह कुमार, उम्र 29 वर्ष, नाथवान पट्टी, कैथल, हरियाणा का निवासी गिरफ्तार किया गया है। अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Oct 23, 2024, 3:20 PM IST

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लिखा पत्र

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए क्लाउड सीडिंग को मंजूरी देने के लिए सभी हितधारकों की बैठक बुलाएं।
Oct 23, 2024, 2:40 PM IST

कज़ान एक्सपो सेंटर

कज़ान एक्सपो सेंटर में BRICS शिखर सम्मेलन का पूर्ण सत्र शुरू हो चुका है, देखें सीधी तस्वीरें।
Oct 23, 2024, 2:16 PM IST

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य विश्व नेताओं ने कज़ान एक्सपो सेंटर में फोटो क्लिक करवाई, यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू होने वाला है, ये फोटोशेसन इस सम्मेलन का हिस्सा है।
Oct 23, 2024, 2:14 PM IST

बच्चों के मामले में चीन की राह पर क्यों चल पड़े दो सीएम?

बच्चों के मामले में चीन की राह पर क्यों चल पड़े तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री?
Oct 23, 2024, 2:14 PM IST

यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा, संघमित्रा मौर्य की उम्मीदवारी की चर्चा
Oct 23, 2024, 2:13 PM IST

BRICS Summit: रूस में ब्रिक्स बैठक जारी, बड़ी बातें पढ़िए

BRICS Summit 2024 BIG Updates: ब्रिक्स बैठक में बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 30 से ज्यादा देश होना चाहते शामिल
Oct 23, 2024, 2:12 PM IST

मुझे पहले से ही बहुत प्यार दे रहे हैं ...

नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "वे (लोग) मुझे पहले से ही बहुत प्यार दे रहे हैं और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं..."
Oct 23, 2024, 1:33 PM IST

कज़ान एक्सपो सेंटर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS शिखर सम्मेलन के लिए कज़ान एक्सपो सेंटर पहुंचे।
Oct 23, 2024, 1:33 PM IST

Waaree Energies Limited के IPO में आवेदन की आज आखिरी तारीख

Waaree Energies Limited के IPO में आवेदन की आज आखिरी तारीख, हो सकती है मोटी कमाई
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+