एक दिन में मिली 49 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी निकली फर्जी, एक्शन में दिल्ली पुलिस

एक के बाद एक भारतीय विमान कंपनियों को विमान में बम की धमकी मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से यह सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को 49 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके चलते इन विमानों को या तो डायवर्ट किया गया या फिर उनकी उड़ान में देरी हुई । इन विमानों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इसके बाद ही इन्हें उड़ान के लिए रवाना किया गया।

अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया के 13 विमान, इंडिगो के 13, अकासा एयर के 12 और विस्तारा के 11 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

bomb threat

कई विमानों का संचालन प्रभावित

हालांकि ये सभी धमकियां फर्जी निकली। लेकिन इसकी वजह से 16 विमानों की उड़ान प्रभावित हुई। जबकि 14 इंटरनेशनल फ्लाइट्स जोकि दिल्ली से टेक ऑफ होनी थीं या फिर लैंड होनी थीं, उनको लेकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट किया गया।

एयरलाइंस ने बढ़ाई सुरक्षा

एयरलाइंस और सुरक्षा कर्मियों ने इन खतरों के मद्देनजर अपनी सतर्कता बढ़ा दी है, यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एयर इंडिया ने इस तरह के खतरों का सामना करने पर कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने का फैसला लिया है।

एक्शन में दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमने सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से एयरपोर्ट और विमानों के भीतर सुरक्षा जांच की। हालांकि बहुत जल्द ही इन धमकियों को फर्जी घोषित कर दिया गया।

इसी तरह की घटना पिछले हफ्ते भी हुई थी। पिछले हफ्ते आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने कहा था कि उन्होंने पिछले महीने मिली बम की धमकी के चलते अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

इस महीने 250 धमकियां

इस महीने अभी तक कुल 250 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल ही में कहा था कि सरकार अब इन फर्जी धमकियों को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखने की योजना बना रही है। जिसके तहत लंबी अवधि के लिए कारावास, धमकी देने वाले पर उड़ान पर पूरी तरह से प्रतिबंध, जैसे कदम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+