ऐश्वर्या राय से अलग हो चुके हैं अभिषेक बच्चन!, मिला ऐसा सबूत, एक्टर ने किया ऐसा काम और फिर जो हुआ
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय गत 22 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) रात अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आईं। अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ अपने कजिन की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। हालांकि पति अभिषेक बच्चन इस पार्टी में नजर नहीं आए।
ऐश्वर्या राय और आराध्या की फोटो हुई वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं और वह अपने कजिन के साथ पोज दे रही हैं। आराध्या इस पार्टी में अपनी स्कूल की जर्सी में दिखाई दे रही हैं।

ऐश्वर्या की पार्टी से गायब रहे अभिषेक बच्चन
आपको बता दें कि ये फोटो ऐश्वर्या राय के कजिन ने शेयर की है, जो अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपने दोस्तों और फॉलोअर्स को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
लोगों ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ
वायरल हो रही तस्वीर को देखने के बाद ऐश्वर्या राय के फैंस ने एक साधारण पार्टी की मेजबानी के लिए एक्ट्रेस के परिवार की तारीफ की है। इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस के परिवार के सभी सदस्यों ने बहुत ही सादगी से कपड़े पहने हैं, कुछ भी बहुत ज्यादा दिखावटी नहीं लग रहा है। ये एक घरेलू तस्वीर है। हर कोई डाउन टू अर्थ लग रहा है। हीं कुछ लोगों ने पार्टी में न पहुंचने के लिए अभिषेक बच्चन की आलोचना की है।
विदेश से मुंबई लौटे हैं अभिषेक बच्चन
वहीं ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' के अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल को पूरा कर मुंबई वापस लौटे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वह पैपराजी पर भड़क गए थे जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
ऐश्वर्या राय पिछले कुछ महीनों से तलाक की अफवाहों का शिकार हो रही हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो चुके हैं। इस कपल की एक प्यारी बेटी आराध्या बच्चन भी है। इस साल की शुरुआत में उनके तलाक की अफवाह तब शुरू हुई थी जब ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ अंबानी की शादी में एंट्री नहीं की थी।
बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेले ही शादी में शामिल हुई थीं। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर तलाक के बारे में एक पोस्ट को लाइक करके इन अटकलों को हवा दी। फिलहाल ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबर को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications