दिल्ली में हाई-वोल्टेज बिजली के पोल पर चढ़ा शख्स, पीएम मोदी से बात करने की जिद पर अड़ा, फिर हुआ ये
Delhi News: दिल्ली के यमुना खादर इलाके में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें एक शख्स हाई-टेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। व्यक्ति के पोल पर चढ़ने की सूचना गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन को दी गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले को संभाला।
बताया गया कि पोल पर चढ़ा शख्स पीएम मोदी, मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस से बातचीत की मांग पर अड़ा था।दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि वह व्यक्ति देश के प्रमुख नेताओं से बात करने पर अड़ा हुआ था।

इस मुद्दे पर पीएम मोदी से बात करने पर अड़ा शख्स
एडीओ यशवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, "सुबह 10:30 बजे हमें एक व्यक्ति के बारे में कॉल आया, जो हाई-टेंशन तार के खंभे पर चढ़ गया था। वह पर्यावरण संरक्षण के बारे में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश से बात करने की मांग कर रहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि वह कहां से है, क्योंकि वह विरोधाभासी जानकारी दे रहा था।"
#WATCH | Delhi | An unidentified man has climbed up a high-voltage electric pole in the Yamuna Khadar area under Geeta Colony PS limits. Police and Fire Brigade personnel are present on the spot to bring him down safely. pic.twitter.com/xA0fvzit4G
— ANI (@ANI) October 23, 2024
हाई लेवल चर्चा की कर रहा था मांग
उस व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे प्रमुख व्यक्तियों के साथ चर्चा में शामिल होने की इच्छा जताई। उनकी मांगें पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित थीं। मीना ने आगे बताया कि उस व्यक्ति ने बंगाल या बिहार से होने का दावा किया और खुद को शिक्षक बताया।
शख्स को सकुशल नीचे उतारा
पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। इसी के साथ मामले की जांच जारी है। इसी के साथ अधिकारियों ने उसे नीचे उतारते वक्त पर इस बात का पूरा ध्यान रखा कि उसे किसी तरह की चोट ना आए।












Click it and Unblock the Notifications