Waaree Energies Limited के IPO में आवेदन की आज आखिरी तारीख, हो सकती है मोटी कमाई
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक और बेहतरीन आईपीओ में निवेश करने का अवसर है। हम बात कर रहे हैं Waaree Energies Limited के IPO की जोकि 21 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा। यान आज इस आईपीओ में बोली लगाने का आखिरी मौका है। ऐसे में अगर आप आईपीओ में दिलचस्पी रखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है।
इस IPO का प्राइस बैंड ₹1,427 से ₹1,503 प्रति शेयर तय किया गया है और इसमें लॉट साइज 9 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के माध्यम से लगभग ₹4,321 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। IPO के तहत शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2024 को BSE और NSE पर की जाएगी

आवेदन का आज आखिरी दिन
वारी एनर्जीज की 4,321 करोड़ रुपये की सार्वजनिक पेशकश को 23 अक्टूबर, 2024 को बंद होने पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसमे 24.8 करोड़ शेयरों के लिए बोलियाँ आईं हैं, जो कि उपलब्ध 2.1 करोड़ शेयरों से कहीं अधिक थी। अभी तक यह आईपीओ 11.8 गुना अधिक भर चुका है। ऐसे में स्पष्ट है कि निवेशकों में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है।
कई गुना सब्सक्राइब हुआ IPO
इस आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने आवंटित शेयर 36 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं खुदरा निवेशकों ने भी 7.5 गुना सब्सक्राइब किया है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए आवंटन 3.5 गुना भरा गया। योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) भी पीछे नहीं रहे, उनकी ओर से 1.8 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
IPO के मुख्य बिंदु
बिडिंग तिथि: 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024
प्राइस बैंड: ₹1,427 - ₹1,503 प्रति शेयर
लॉट साइज: 9 शेयर प्रति लॉट
शेयरों की लिस्टिंग: 28 अक्टूबर 2024
फंड का इस्तेमाल
Waaree Energies इस IPO से प्राप्त फंड का उपयोग ओडिशा में 6GW क्षमता का एक नया उत्पादन प्लांट स्थापित करने के लिए करेगी, जिसमें इंगॉट, वेफर, सोलर सेल और PV मॉड्यूल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, फंड का कुछ हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा
क्या करती है कंपनी
Waaree Energies एक प्रमुख सोलर PV मॉड्यूल निर्माता कंपनी है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में निरंतर वृद्धि देखी गई है, और कई ब्रोकरेज फर्मों ने इस IPO के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
वारी एनर्जी मुख्य रूप से सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है और इस क्षेत्र की यह जानीमानी कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से गुजरात और उत्तर प्रदेश में मौजू है। कंपनी के ये संयंत्र सूरत, तुंब, नंदीग्राम और चिखली में रणनीतिक रूप से स्थित हैं। साथ ही नोएडा में इंडोसोलर भी इसका प्लांट है। इस IPO में भाग लेने के लिए आप ASBA के माध्यम से या विभिन्न स्टॉक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते












Click it and Unblock the Notifications