तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पर हुआ आतंकी हमला, विस्फोट में मारे गए कई लोग, गोलीबारी भी हुई
Turkish Aerospace Industries: तुर्की की राजधानी अंकारा में एविएशन कंपनी तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, तुर्की के इंटीरियर मिनिस्टर अली येरलिकाया इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे आतंकवादी हमला करार दिया।
इंटीरियर मिनिस्टर अली येरलिकाया ने X पर इस हमले की पुष्टि करते हुए लिखा, 'अंकारा के तुर्किए एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया। दुर्भाग्यवश हमारे जवान शहीद हुए हैं और कई लोग घायल हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि घटनास्थल पर जोरदार विस्फोट हुआ और उसके बाद गोलीबारी हुई।

हालांकि, इन घटनाओं का सटीक कारण अभी भी अनिश्चित है। कुछ सूत्रों ने अनुमान लगाया है कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है। स्थिति को संभालने के लिए आपातकालीन सेवाओं को तुरंत भेजा गया।
Turkey Interior Minister Ali Yerlikaya tweets "A terrorist attack was carried out against the Turkish Aerospace Industries Inc. (TUSAŞ) Ankara Kahramankazan facilities. Unfortunately, we have martyrs and injured people after the attack. The public will be informed about… pic.twitter.com/hhTFgCBb7J
— ANI (@ANI) October 23, 2024
बता दें, तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज TUSAS तुर्की की सबसे महत्वपूर्ण रक्षा और विमानन कंपनियों में से एक है। यह अन्य परियोजनाओं के अलावा देश के पहले राष्ट्रीय लड़ाकू विमान KAAN का उत्पादन करती है। तुर्की की सैन्य क्षमताओं को आगे बढ़ाने में कंपनी का महत्वपूर्ण महत्व है।












Click it and Unblock the Notifications