Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है और सूबे का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। गुरुवार, 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलग-अलग रैलियों में एक-दूसरे पर तीखे हमले किए।
जहां पीएम मोदी ने ममता सरकार को 'निर्मम' बताते हुए सत्ता परिवर्तन को तय बताया, वहीं ममता बनर्जी ने भाजपा पर राज्य की वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटाने का गंभीर आरोप जड़ दिया।

Asansol Rally में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे PM Modi : टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका है
आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन अब पत्थर की लकीर बन चुका है। पीएम ने ममता बनर्जी के नाम पर तंज कसते हुए कहा, ममता दीदी की सरकार ने बंगाल को केवल 'निर्ममता' (क्रूरता) दी है। यहां सिंडिकेट राज, कोयला और रेत माफिया का बोलबाला है।
पीएम मोदी ने राज्य की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि कभी देश की जीडीपी में 12% योगदान देने वाला बंगाल आज महज 5% पर सिमट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने युवाओं के भविष्य को लूटकर सरकारी पदों को पैसे के बदले बेच दिया है। हल्दिया की रैली में पीएम ने 'विकसित बंगाल' के लिए "मोदी की 6 गारंटी" की घोषणा की। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार आसनसोल के औद्योगिक बेल्ट को पुनर्जीवित करने के लिए ₹45,000 करोड़ का निवेश करेगी और 'डर के शासन' को 'विश्वास के शासन' में बदलेगी।
ममता बनर्जी का पलटवार: 90 लाख नाम हटाकर सत्ता हथियाना चाहती है BJP
दूसरी ओर, उत्तर 24 परगना के मीनाखान में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर 'लोकतंत्र की हत्या' का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने बंगाल की सत्ता हथियाने के लिए मतदाता सूची से 90 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटा दिए हैं। उन्होंने कहा, "ॉआपने सत्ता पाने के लिए नाम काटे हैं, लेकिन हम अदालत जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हर नाम वापस जोड़ा जाए। जीत हमारी ही होगी।
ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा यूपी और बिहार से 'बाहरी' लोगों को लाकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रही है और वोट खरीदने के लिए पैसे बांट रही है। ममता दीदी ने भाजपा पर बंगाली अस्मिता को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वालों को 'घुसपैठिया' बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
Bengal Election में अस्मिता बनाम विकास की लड़ाई
प्रधानमंत्री का 'सैंड और कोल माफिया' पर प्रहार और ममता बनर्जी का '90 लाख वोटर' वाला दांव यह स्पष्ट करता है कि बंगाल चुनाव अब पूरी तरह से ध्रुवीकरण और अस्मिता की लड़ाई में बदल चुका है। जहां पीएम मोदी राज्य को विकास के राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ने की बात कर रहे हैं, वहीं ममता बनर्जी 'बंगाली पहचान' और 'संघीय ढांचे' की रक्षा को अपना मुख्य चुनावी हथियार बना रही हैं।
23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में यह देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल की जनता 'डबल इंजन' के वादे पर भरोसा करती है या 'दीदी' के क्षेत्रीय स्वाभिमान के आह्वान पर।
- Asembly Election 2026 Voting LIVE: असम में मतदान समाप्त, EVM और VVPAT सील
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर मतदान जारी, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
- कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Riniki Bhuyan? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर
- Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
-
Bengal Chunav 2026: 7वां वेतन, घुसपैठ पर एक्शन, PM मोदी की बंगाल को 6 गारंटी, चुनाव जीते तो क्या करेंगे? -
Bengal Election: BJP ने जारी की छठी लिस्ट,कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह पर दांव, ममता के किले में सेंध की तैयारी -
Bengal Election: चुनाव से पहले ECI-TMC में फिर भिड़ंत, डेरेक ओ'ब्रायन बोले-हमें गेट लॉस्ट कहा गया -
Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के 'जहरीले सांप' और 'अनपढ़' वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
'TMC को दो टूक', चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी के लिए शेयर की पोस्ट, ऐसा क्या लिखा जो मच गया बवाल? -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात?













Click it and Unblock the Notifications