Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के 'जहरीले सांप' और 'अनपढ़' वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले राज्य का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भाजपा और आरएसएस की तुलना जहरीले सांपों से करने और गुजरात के लोगों को अनपढ़ बताने वाले बयानों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

भाजपा ने इन बयानों को लेकर खरगे के खिलाफ पुलिस और चुनाव आयोग (EC) में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि दूसरी ओर असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया है।

assam-election-2026-mallikarjun-kharge-vs-bjp

BJP-RSS जहरीले सांप की तरह: खरगे का तीखा हमला

असम के श्रीभूमि जिले में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने धार्मिक संदर्भ देते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा अगर नमाज पढ़ते समय सामने से जहरीला सांप गुजर रहा हो, तो नमाज छोड़कर उस सांप को मार देना चाहिए। नमाज टूटने से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उस सांप को मारना जरूरी है। आरएसएस और भाजपा वही जहरीले सांप हैं। इससे पहले रविवार को केरल के इडुक्की में खरगे ने केरल के लोगों को पढ़ा-लिखा और चतुर बताते हुए कहा था कि उन्हें गुजरात और कुछ अन्य जगहों के अनपढ़ लोगों की तरह गुमराह नहीं किया जा सकता।

Pawan Khera Net Worth: पासपोर्ट विवाद के बीच चर्चा में पवन खेड़ा, कितने करोड़ के मालिक हैं कांग्रेस प्रवक्ता?
Pawan Khera Net Worth: पासपोर्ट विवाद के बीच चर्चा में पवन खेड़ा, कितने करोड़ के मालिक हैं कांग्रेस प्रवक्ता?

भाजपा का पलटवार: खरगे का बयान शर्मनाक और अपमानजनक

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने खरगे के बयानों की कड़ी निंदा की। प्रसाद ने कहा कि खरगे को गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को अनपढ़ कहने के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे शर्मनाक और नीच मानसिकता करार दिया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी समझ है, तो उन्हें इस बयान की निंदा करनी चाहिए। खरगे उस पद पर बैठे हैं जिसे कभी नेहरू और पटेल जैसे दिग्गजों ने संभाला था, लेकिन उन्होंने पद की गरिमा को गिरा दिया है। इस बीच, भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी रंजीब कुमार शर्मा ने गुवाहाटी के वशिष्ठ पुलिस स्टेशन में खरगे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की दबिश

विवाद केवल बयानों तक सीमित नहीं रहा। 7 अप्रैल को असम पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर की तलाशी ली। दरअसल, पवन खेड़ा ने दो दिन पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा पर विदेशों में अघोषित संपत्ति और चार देशों के पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। रिंकी भुइयां शर्मा की शिकायत पर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि खेड़ा घर पर नहीं मिले, लेकिन तलाशी में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

राहुल गांधी का जवाब: दलित समुदाय का अपमान

मुख्यमंत्री सरमा की पागल वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर पोस्ट किया खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित नेता हैं। उनके खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल पूरे एससी/एसटी समुदाय का अपमान है। प्रधानमंत्री मोदी की इस पर चुप्पी उनकी सहमति दर्शाती है। यह करोड़ों दलितों की गरिमा पर हमला है।

चुनाव ले 24 घंटे पहले माहौल में बढ़ी तल्खी

असम में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है, जबकि 4 मई को नतीजे आएंगे। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बयान और आरोप-प्रत्यारोप लगातार तीखे होते जा रहे हैं। 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले असम का चुनाव अब व्यक्तिगत आरोपों और कानूनी लड़ाइयों के केंद्र में आ गया है। जहां भाजपा इसे "विकास बनाम विनाश" की लड़ाई बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतंत्र बचाने का युद्ध करार दे रही है।

Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+