Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल
Raghav Chadha: अगर बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त-रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने गदर मचाई हुई है तो वहीं इन दिनों सियासी गलियारों में आप सांसद राघव चड्डा का नाम भी सुर्खियां में हैं इसलिए जब अपने-अपने क्षेत्र के दोनों 'धुरंधरों' की फोटो एक साथ सामने आई तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और लोग तरह-तरह के सवाल करने लग गए।
दरअसल राघव चड्डा ने खुद अपनी और फिल्म 'धुरंधर' में 'चौधरी असलम' का किरदार निभाने वाले संजय दत्त की फोटो शेयर की है और खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले संजू बाबा को उन्होंने अपने आवास पर आमंत्रित किया था।

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ हुई अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में राघव चड्ढा, संजय दत्त का घर पर गर्मजोशी से स्वागत करते और उनसे सहज होकर बातचीत करते दिखाई दिए।
संजय दत्त को होस्ट करने का सौभाग्य मिला:Raghav Chadha
राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ समय पहले अपने घर पर एक सबसे प्यारे इंसान संजय दत्त को होस्ट करने का सौभाग्य मिला, 'धुरंधर' के लिए आपको मिल रहीं तारीफें देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, उनका पुराना औरा बरकरार है और हर दौर में लोगों में आपके लिए वैसा ही प्यार और इज्जत है। इससे ज्यादा डिजर्व्ड कुछ नहीं हो सकता। हमेशा आपके साथ हूं।'
'Raghav Chadha बीजेपी जॉइन कर रहे हैं क्या?', लोग ने उठाए सवाल
इस मुलाकात ने प्रशंसकों को चौंका दिया है और लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि - 'सर बीजेपी जॉइन कर रहे हैं या 'नई पार्टी बना रहे हैं?' , अब चूकिं संजय दत्त की बहन कांग्रेस से जुड़ी हैं तो कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं कि 'क्या राघव चड्डा कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं?' तो वहीं एक यूजर ने ये भी लिख दिया 'क्या फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं राघव आप, हिरोईन तो आपके घर में ही है।' कुल मिलाकर इस वक्त राघव और संजय दत्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
कौन हैं Raghav Chadha?
राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा यहीं से पूरी की और इसके बाद University of Delhi से B.Com की पढ़ाई की। आगे चलकर उन्होंने Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की डिग्री हासिल की। राघव चड्ढा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत Arvind Kejriwal के साथ की। 2012 में AAP के गठन के बाद वह पार्टी से जुड़े और आज वो आप पार्टी के चर्चित चेहरों में से एक हैं।
Raghav Chadha को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया गया
राघव चड्ढा ने 2020 के Delhi Legislative Assembly elections 2020 में राजेंद्र नगर सीट से जीत हासिल की और विधायक बने। इसके बाद 2022 में वह Rajya Sabha के सदस्य बने। हाल ही में पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है, AAP के कई नेताओं ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाए हैं कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ आक्रामक रुख नहीं अपना रहे थे तो वहीं राघव चड्ढा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि 'पार्टी के आरोप झूठे और स्क्रिप्टेड हैं।'












Click it and Unblock the Notifications