Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?
Kerala Assembly Elections 2026: गुरुवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ, 4 मई को चुनावी परिणाम सामने आएंगे। मतदान करने के बाद कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'UDF इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत रही है, आपने देखा ही होगा कि ज़मीनी स्तर पर लोग कह रहे हैं कि वे बदलाव चाहते हैं, राज्य कर्ज़ में डूबा है, बेरोज़गारी है और आज राज्य में नशे की समस्या भी है, BJP इतनी हताश हो चुकी है कि वह वोट खरीद रही है।'
जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं, कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद अक्सर अपने बयान के कारण चर्चित रहती हैं , ये कोई पहला मौका नहीं है जब उनके बयान को ट्रोल किया जा रहा है।
मैं राहुल गांधी को बहुत पसंद करती हूं: Shama Mohamed
हाल ही में जब विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिला था तो उन्हों ने एक्स पर लिखा था कि 'नकारी गई, पर हारी नहीं। मैं अपने नेता @rahulgandhi जी से, जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं, जिनका सम्मान करती हूं और जिनकी तारीफ़ करता हूं, विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूं कि वे केरल की कांग्रेस महिलाओं की मदद करें। 92 टिकटों में से, महिलाओं को केवल 9 टिकट दिए गए। लोकसभा की 24 सीटों में से, बांटे गए 16 टिकटों में से केवल 1 टिकट महिला को दिया गया। और अगर वह महिला प्रतिभाशाली हो, तो स्थिति और भी ज़्यादा खराब है! बहुत-बहुत दुख की बात है।'
बयानों की वजह हमेशा चर्चित रहती हैं शमा मोहम्मद
इस बयान के बाद भी शमा को काफी ट्रोल किया गया था। गौरतलब है कि कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता के रूप में विख्यात शमा मोहम्मद अक्सर टीवी डिबेट्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती हैं।

कौन हैं Shama Mohamed?
केरल के कन्नूर जिले के न्यू माहे के पास चेरुकल्लयी में जन्मा शमा ने कुवैत के इंडियन स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की और इसके बाद मैंगलोर के येनेपोया विश्वविद्यालय से दंत विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 2015 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए ज़ी टीवी में पत्रकार के रूप में काम किया था। वह पेशे से डॉक्टर (डेंटिस्ट) रही हैं, दिसंबर 2018 में, उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया था।

Keralam Assembly Polls 2026: केरल में कौन मारेगा बाजी?
केरलम में चुनावी मुकाबला परंपरागत रूप से दो गठबंधनों के बीच है और वो है LDF बनाम UDF (कांग्रेस नीत गठबंधन)। यहां पर विधानसभा की 140 सीटें हैं, किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के जादुई आंकड़े की आवश्यकता होगी।












Click it and Unblock the Notifications