RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस
RR vs MI Toss, Guwahati Weather: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबले से पहले बारिश के खलल ने काम खराब कर दिया। तेज बारिश की वजह से मैदान को कवर्स से ढक दिया गया और टॉस में भी देरी देखने को मिली। निर्धारित 7 बजे टॉस नहीं हो पाया, काफी समय बारिश के बाद 9:55 बजे टॉस का समय निर्धारित किया गया। 10:10 बजे मैच शुरू करने का समय और 11-11 ओवरों का गेम आयोजित करने का फैसला लिया।
टॉस का समय होने से पहले ही बारिश का कहर देखने को मिल गया था। ऐसे में उम्मीद यही की जा रही थी कि निर्धारित समय तक मामला ठीक हो जाए लेकिन लगातार बारिश ने कवर्स तक हटाने का मौका नहीं दिया। इसके बाद टॉस को टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और काफी देरी के बाद मुकाबला शुरू हुआ।

एक और खबर यह भी आई कि दो घंटे तक के लिए मौसम को लेकर कोई अच्छी भविष्यवाणी नहीं थी। यह सही साबित होती हुई, दोनों टीमों और फैंस को निराशा हुई क्योंकि फिर पूरे ओवरों का मुकाबला आयोजित कराने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और अंत में ओवर काटने पड़े।
बारिश रुकने के तुरंत बाद भी टॉस होकर मैच शुरू करना संभव नहीं था। ग्राउंड स्टाफ पूरे मैदान को फिर से ठीक करना था। पानी को बाहर निकालने का काम किया गया। कम से कम 30 मिनट का समय मैच शुरू करने में लगना था लेकिन इससे ज्यादा समय लगा। अंत में 11-11 ओवरों का मुकाबला आयोजित करने का फैसला लिया गया।
गुवाहाटी में जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ था, उस समय भी टॉस से पहले बारिश हुई थी। हालांकि तब उतनी ज्यादा खराब स्थिति नहीं हुई थी। आज बारिश की भविष्यवाणी पहले से ही थी। इस आईपीएल में सोमवार को ही केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications