'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा
Nainika Anasuru: तेलुगू एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकीं नैनिका अनसुरु इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। डांस रिएलिटी शो से पहचान बनाने वाली ये युवा कलाकार अब अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई चौंकाने वाले अनुभव लोगों के साथ शेयर किए हैं, जिसने इंडस्ट्री की सच्चाई पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नैनिका को डांस शो से मिली पहचान
नैनिका अनसुरु ने अपने करियर की शुरुआत पॉपुलर डांस शो 'Dhee' से की थी। अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के चलते उन्होंने कम उम्र में ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता।

'बिग बॉस तेलुगू 8' में नजर आई थीं नैनिका
नैनिका अनसुरु की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें 'बिग बॉस तेलुगू 8' (Bigg Boss Telugu Season 8) में वाइल्ड कार्ड एंट्री का मौका मिला था, जहां उन्होंने अपनी मौजूदगी से दर्शकों को प्रभावित किया था।
नैनिका अनसुरु ने टॉक शो में खोले इंडस्ट्री के बड़े राज
-हाल ही में वर्षा के टॉक शो Kisik Talk में पहुंचीं नैनिका अनसुरु ने इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को खुलकर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कई जगहों पर काम के बदले कमिटमेंट की मांग की जाती है।
-नैनिका अनसुरु ने साफ शब्दों में कहा कि नए कलाकारों के लिए ये स्थिति बेहद कठिन है क्योंकि कई बार उन्हें सीधे ऐसे प्रस्तावों का सामना करना पड़ता है जो प्रोफेशनल नहीं होते।
'पर्सनल रिक्वायरमेंट' के नाम पर किया गया अप्रोच
नैनिका अनसुरु ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक फेमस व्यक्ति ने उन्हें ब्रांड प्रमोशन के बहाने संपर्क किया था लेकिन बाद में 'पर्सनल रिक्वायरमेंट' की बात कर अपने असली इरादे जाहिर कर दिए। ये अनुभव उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था।
तस्वीरों पर आपत्तिजनक तरीके से लगाया 'रेट'
इसके अलावा नैनिका अनसुरु ने ये भी बताया कि उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया गया था। इतना ही नहीं, बिना जानकारी के उनकी तस्वीरों पर आपत्तिजनक तरीके से रेट लगाए जाने जैसी बातें भी सामने आईं, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रखा दिया था।
नैनिका अनसुरु को प्यार में मिला धोखा
-अपने निजी जीवन को लेकर भी नैनिका अनसुरु ने इमोशनल खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक शख्स से बेहद प्यार करती थीं, लेकिन उस रिश्ते में उन्हें धोखा मिला था। इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी टूट गई थीं।
-एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने प्यार के रिश्ते को बचाने के लिए करियर तक को नजरअंदाज किया था लेकिन आखिरकार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बढ़ते मानसिक दबाव के चलते वह एक समय पर डिप्रेशन में चली गई थीं और एक गलत कदम उठाने के करीब पहुंच गई थीं।
अब मजबूत होकर लौटीं, दूसरों को दे रहीं मैसेज
हालांकि अब नैनिका अनसुरु उन मुश्किल हालातों से उबर चुकी हैं और खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके अनुभव दूसरों के लिए एक चेतावनी बनें ताकि कोई और ऐसी परिस्थितियों का शिकार न हो। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इंडस्ट्री के अंदर छिपे मुद्दों पर एक बार फिर बहस छिड़ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications