DC vs GT: अंपायर की गलती से मिली दिल्ली को हार! नीतीश राणा के उस 1 रन ने छीनी जीत, नियम पर उठ रहे सवाल?

DC vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सबसे रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की 1 रन से हार ने क्रिकेट जगत में एक पुरानी और गंभीर बहस को फिर से जिंदा कर दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली इस शिकस्त के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या आईसीसी (ICC) के डेड बॉल नियम की वजह से दिल्ली के साथ नाइंसाफी हुई?

दिल्ली के खाते में नहीं जुड़ा था यह रन (DC vs GT IPL 2026)

मैच की पहली बड़ी रणनीतिक चूक 10वें ओवर में हुई। जब राशिद खान गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में नीतीश राणा ने दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी। अंपायर ने अपील पर तुरंत नीतीश को आउट दे दिया। अंपायर की उंगली उठते ही गेंद डेड मान ली जाती है। नीतीश और केएल राहुल ने दौड़कर एक रन पूरा कर लिया था, लेकिन नियम के मुताबिक उसे गिना नहीं गया।

DC vs GT 1

अंपायर की गलती दिल्ली की हार का बड़ा कारण

नीतीश ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया क्योंकि गेंद बल्ले से लगी थी। नीतीश क्रीज पर तो वापस आ गए, लेकिन जो रन उन्होंने अपनी मेहनत से दौड़ा था, वह अंपायर के गलत फैसले की भेंट चढ़ गया। क्रिकेट में एक-एक रन की अहमियत क्या होती है, यह कल दिल्ली के फैंस ने करीब से देखा। अगर नीतीश राणा का वो रन जोड़ा जाता, तो दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर 2 नहीं, बल्कि सिर्फ 1 रन चाहिए होता। 19.4 ओवर में ही स्कोर बराबर (टाई) हो चुका होता।

नियम को लेकर उठ रहे हैं सवाल

डेविड मिलर ने जो 5वीं गेंद पर सिंगल लेने से मना किया था, वे शायद वहां सिंगल लेकर मैच वहीं खत्म कर देते। अगर मैच टाई भी होता तो सुपर ओवर में दिल्ली के पास पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंचने का मौका रहता। मौजूदा नियम यह कहता है कि अंपायर का फैसला आते ही गेंद का खेल खत्म हो जाता है। लेकिन सवाल यह है कि जब थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर की गलती सुधार दी, तो उस गलती की सजा बल्लेबाजी टीम को क्यों मिले?

यदि डीआरएस में बल्लेबाज आउट निकलता है तो टीम से रन छीन लिए जाते हैं। लेकिन जब वह नॉटआउट निकलता है तो उसे जायज रन क्यों नहीं दिया जाता? यह नियम किसी भी टीम को अनफेयर डिसएडवांटेज देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+