निर्भया केस: तिहाड़ जेल के नोटिस पर 4 में से 3 दोषियों ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। 2012 के निर्भया गैंगरेप केस के दोषी फांसी की सजा से बचने का कोई भी मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते हैं। इस बात की जानकारी चारों में से तीन दोषियों की ओर से दी गई है। मंगलवार को निर्भया केस के चार दोषियों में से तीन ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को कोर्ट के निर्देश के बाद जारी किए गए नोटिस का जवाब दिया। इसी नोटिस का जवाब देते हुए तीन दोषियों ने अपना पक्ष रखा है। दोषियों ने कहा कि उनके पास अभी भी संविधान की ओर से दिए गए कानूनी उपाय हैं। ऐसे में वे दोनों कानूनी उपायों (क्यूरेटिव पिटिशन और दया याचिका) का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

तिहाड़ जेल प्रशासन का निर्भया केस के दोषियों को नोटिस
जानकारी के मुताबिक, 2012 निर्भया केस के चारों दोषियों ने अभी तक राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही उनकी ओर से दया याचिका दायर किए जाने या फिर क्यूरेटिव याचिका दायर किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं दया याचिका दायर करने के लिए दी गई सात दिन की अवधि बुधवार यानी 25 दिसंबर को पूरी हो जाएगी।

नोटिस पर चार में से 3 दोषियों ने दिया ये जवाब
तिहाड़ जेल प्रशासन ने 18 दिसंबर को निर्भया के दोषी पवन गुप्ता, अक्षय सिंह, मुकेश और विनय शर्मा को नोटिस जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि वे एक हफ्ते के भीतर राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर कर सकते हैं। इस बीच 25 दिसंबर को दया याचिका दायर करने के सात दिन पूरे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी दोषी की तरफ से दया याचिका दायर नहीं की गई है।
दोषियों ने कहा- 'अभी भी संविधान की ओर से दिए गए कानूनी उपाय हैं'
वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से नोटिस के बाद मंगलवार को निर्भया केस के चार दोषियों में से तीन ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को कोर्ट के निर्देश के बाद जारी किए गए नोटिस का जवाब दिया। इसमें इन तीनों दोषियों ने कहा कि उनके पास अभी भी संविधान की ओर से दिए गए कानूनी उपाय हैं। ऐसे में वे दोनों कानूनी उपायों (क्यूरेटिव पिटिशन और दया याचिका) का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें:- हैदराबाद एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ को लगी सबसे ज्यादा गोलियां
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications