Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?

LPG Price Today: ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने भारत और दुनिया भर में LPG की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। तो वहीं हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली कंपनियां एलपीजी के दामों का रीव्यू करती है, जिसके तहत उसने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में भारी बढ़ोतरी कर दी है, उसने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट 195.50 रुपये बढ़ा दिए हैं।

जिसके बाद अब दिल्ली में सिलेंडर 194, चेन्नई में 203, मुंबई में 196 और कोलकाता में 218 रुपये महंगा हो गया है, हालांकि घरेलू एलपीजी के दाम में कोई फर्क नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि 7 मार्च को सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये का इजाफा किया था।

LPG Price Today

घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन की 'लॉक-इन' अवधि लागू की गई है। इस नियम के अनुसार, उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर बुक करने के बाद अगले सिलेंडर का ऑर्डर देने से पहले कम-से-कम 21 दिन का इंतज़ार करना होगा।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹ 2,078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹1,836.00
  • चेन्नई ₹2246.00
  • बेंगलुरु ₹2161.50
  • हैदराबाद ₹2321.00
  • पटना ₹ ₹2365.00
  • जयपुर ₹2031
यह पढ़ें: LPG : पुराना मोबाइल बंद, सिलेंडर नहीं हो रहा बुक? कैसे करें फोन नंबर अपडेट? यहां समझें पूरा प्रोसेस
यह पढ़ें: LPG : पुराना मोबाइल बंद, सिलेंडर नहीं हो रहा बुक? कैसे करें फोन नंबर अपडेट? यहां समझें पूरा प्रोसेस

कैसे तय होती हैं LPG की कीमत?

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को इंटरनेशनल बेंचमार्क और Exchange Rate के आधार पर Aviation Turbine Fuel यानी कि ATF और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं और इस तरह ईधन के दाम घटते -बढ़ते हैं।

Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+