Chandigarh LPG Crisis: चंडीगढ़ में एलपीजी की भारी किल्लत, सुबह से ही सिलेंडर भराने के लिए लगी लंबी लाइनें
Chandigarh LPG Crisis: चंडीगढ़ के कुछ हिस्से में एलपीजी किल्लत की खबरें आ रही हैं। राम दरबार इलाके में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं और वैकल्पिक ईंधन विकल्पों की तलाश में जुट गए हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग सुबह 4 से 5 बजे के बीच ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान देने के बजाय संयम बरतें। जरूरत का पूरा स्टॉक मौजूद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार कई दिनों तक घंटों लंबे लाइन में खड़े होने के बावजूद सिलेंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, वे खाली सिलेंडर लेकर घंटों कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन कई बार एजेंसियों की ओर से यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि सप्लाई नहीं आई या गाड़ी नहीं पहुंची है।

Chandigarh LPG Crisis: होटल-ढाबे कारोबारियों पर असर
इस संकट का असर सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कमर्शियल सिलेंडर उपयोगकर्ताओं पर भी पड़ा है। होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय अब वैकल्पिक ईंधन जैसे लकड़ी या डीजल भट्ठियों का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिससे उनका खर्च भी बढ़ रहा है। कई कारोबारियों का कहना है कि इससे कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन और सरकार ने अपील की है कि सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं और किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें।
PM Modi ने भी संसद से देश को दिया था आश्वासन
बता दें कि मिडिल ईस्ट संकट की वजह से गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है। ईंधन और पेट्रोल-डीजल का संकट पूरी दुनिया पर नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन में कहा था कि वैश्विक संकट के दौर में भी इसके बावजूद भारत की स्थिति काफी बेहतर है। लोगों को जरूरी ईंधन और गैस की आपूर्ति कराई जाएगी और इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने रिजर्व स्टॉक भी रखा है। हालांकि, विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं और पीएनजी, एलपीजी संकट के बीच सरकार से तीखे सवाल पूछ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications