LPG : पुराना मोबाइल बंद, सिलेंडर नहीं हो रहा बुक? कैसे करें फोन नंबर अपडेट? यहां समझें पूरा प्रोसेस

LPG Cylinder Phone Number Update: क्या आपका LPG गैस सिलेंडर बुक होने में दिक्कत आ रही है क्योंकि गैस कनेक्शन से जुड़ा आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है और वो ही बुकिंग बुक पर रजिस्टर है? अब हम क्या करें? आप भी ऐसे सवालों से जूझ रहे हैं तो बेफिक्र हो जाइए क्योंकि इसे बड़ी ही आसानी से बदला जा सकता है।

दरअसल नए मोबाइल नंबर का उपयोग शुरू करने के बावजूद हम उसे अपने गैस कनेक्शन से अपडेट करना भूल जाते हैं। ऐसे में LPG सिलेंडर बुक करने में परेशानी आती है तो अब आपको दुखी और परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस समस्या का समाधान आप बस घर में बैठे-बैठे 2 मिनट में निकाल सकते हैं।

LPG

यहां हम आपको बताते दें स्टेप बॉय स्टेप पूरा प्रोसेस, जिसे फॉलो करके आप 5 मिनट में अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप MyLPG.in पर जाएं।
  • फिर वेबपेज के बाईं ओर, आपको अपनी गैस कंपनी (जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस) के सिलेंडर का आइकन मिलेगा; उस पर क्लिक करें।
  • इससे आप संबंधित गैस कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां अपने अकाउंट में लॉग-इन करें और फिर 'प्रोफाइल' (Profile) सेक्शन में 'मोबाइल नंबर बदलें' (Change Mobile Number) विकल्प चुनें।
  • अपना नया नंबर दर्ज करके ओटीपी (OTP) को वहां फाइल करें।
  • आप इसे व्हाट्सएप के जरिए भी बदल सकते हैं।
  • इसके लिए अपनी गैस एजेंसी के WhatsApp नंबर पर 'Hi' लिखकर भेजें।
  • प्राप्त मेन्यू में से Other Services को चुनें, फिर 'मोबाइल नंबर बदलें' विकल्प पर जाएं।
  • अब नया मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं और ओटीपी (OTP) के जरिए सत्यापित करें।
  • आप इसे गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप से बी बदल सकते हैं।

आपको बता दें कि सरकार ने निर्देश जारी किया था कि जिनके पास पीएनजी कनेक्शन हैं उन्हें एलपीजी कनेक्श नहीं मिलेगा तो इसी वजह से NCR में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) के कनेक्शन की मांग में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है।

1 मार्च से अब तक 4,000 से ज़्यादा आवेदन

नोएडा में 1 मार्च से अब तक 4,000 से ज़्यादा आवेदन मिले हैं, जबकि गाज़ियाबाद में यह संख्या 5,000 रही है। अधिकारियों का मानना ​​है कि मांग में इस अचानक आई तेज़ी का कारण सप्लाई में कमी और LPG की उपलब्धता को लेकर बनी अनिश्चितता है।

LPG की नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी

LPG सिलेंडर की नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। आगे चलकर, LPG की कीमतें मध्य-पूर्व में होने वाले घटनाक्रमों से काफी हद तक जुड़ी रहने की उम्मीद है। तनाव में किसी भी और बढ़ोतरी से कीमतें बढ़ सकती हैं और सप्लाई को लेकर चिंताएँ और गहरी हो सकती हैं। इसके विपरीत, स्थिति के स्थिर होने या कूटनीतिक समाधानों की दिशा में प्रगति होने से सप्लाई बेहतर हो सकती है और कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+