LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट

LPG Gas Cylinder Price UP: देश में नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही आम आदमी और व्यापारियों की जेब पर बड़ा बोझ पड़ा है। तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹1,884.50 हो गए हैं।

लखनऊ में यही सिलेंडर अब ₹2,007 रुपए का मिलेगा। क्या 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव किया गया है? आइए जानते हैं।

LPG Gas Cylinder Price

यूपी के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, नोएडा और मेरठ में इसकी कीमत सबसे कम यानी 910.50 रुपये है। प्रयागराज में यह 965.50 रुपये, वाराणसी में 976.50 रुपये, और गोरखपुर में 975.00 रुपये के भाव पर बिक रहा है। राहत की बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं आपके शहर में घरेलू गैस सिलेंडर के क्या हैं दाम?

  • अम्बेडकरनगर में घरेलू गैस के दाम : ₹993.00
  • बलिया में घरेलू गैस के दाम : ₹993.00
  • बलरामपुर में घरेलू गैस के दाम : ₹992.00
  • आजमगढ़ में घरेलू गैस के दाम : ₹985.00
  • बस्ती में घरेलू गैस के दाम : ₹976.00
  • बहराइच में घरेलू गैस के दाम : ₹970.50
  • अमेठी/CSM नगर में घरेलू गैस के दाम : ₹967.00
  • लखीमपुर खीरी में घरेलू गैस के दाम : ₹956.50
  • बाराबंकी में घरेलू गैस के दाम : ₹950.00
  • औरैया में घरेलू गैस के दाम : ₹948.50
  • बांदा में घरेलू गैस के दाम : ₹944.50
  • अमरोहा में घरेलू गैस के दाम : ₹942.50
  • अलीगढ़ में घरेलू गैस के दाम : ₹931.00
  • बरेली में घरेलू गैस के दाम : ₹931.00
  • कानपुर में घरेलू गैस के दाम : ₹928.00
  • आगरा में घरेलू गैस के दाम : ₹925.50
  • हापुड़ में घरेलू गैस के दाम : ₹919.00
  • नोएडा में घरेलू गैस के दाम : ₹910.50
  • मेरठ में घरेलू गैस के दाम : ₹910.50
  • बागपत में घरेलू गैस के दाम : ₹910.50

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगी आग

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,078.50 रुपये का हो गया है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के शहरों में भी कमर्शियल गैस के दाम 2000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,007 रुपये के करीब पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+