New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम
New Rules from 1 April 2026: हर महीने की पहली तारीख अक्सर कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। इस बार भी 1 अप्रैल से कुछ नए नियम प्रभावी हुए है, जो आपकी जेब से लेकर यात्रा तक को प्रभावित करेंगे।
सरकार समय-समय पर विभिन्न व्यवस्थाओं में संशोधन करती रहती है जिसकी जानकारी ना होने पर हमें अक्सर लेने के देने पड़ जाते हैं, ऐसा ना हो इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं उन नियमों की लिस्ट, जो आज से बदल गए हैं।

LPG Price Hike:: एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। आज जारी नए रेट्स के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ा दिए हैं, इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में यह सिलेंडर अब 2,078.50 रु का हो गया है हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ है।
Bank New Rules : बैंकिंग नियमों में संभावित बदलाव
कई बैंक समय-समय पर अपने न्यूनतम बैलेंस, एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज और क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करते हैं। आज से भी कुछ बैंकों में मिनिमम बैलेंस नियम, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉलिसी, EMI या लोन ब्याज दर में परिवर्तन लागू हुए हैं, ग्राहकों को सलाह है कि वे अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखें।
ATM चार्ज का नियम बदला
1 अप्रैल 2026 से ATM से पैसे निकालने के नियमों में कई बड़े बदलाव लागू हुए हैं। ये बदलाव अलग-अलग बैंकों (जैसे HDFC, PNB, Bandhan) द्वारा किए गए हैं और सीधे आपके खर्च और ट्रांजैक्शन लिमिट पर असर डालेंगे। अब QR/UPI से ATM से पैसे निकालना फ्री ट्रांजैक्शन में गिना जाएगा, अब अगर फ्री लिमिट (जैसे 5 ट्रांजैक्शन) पार हुई तो ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।
नया आयकर कानून 2025 लागू
1 अप्रैल से नया आयकर कानून 2025 का क्रियान्वयन होगा, जो आयकर अधिनियम 1961 का स्थान लेगा। इसका लक्ष्य एचआरए, भत्तों और कर प्रणाली को सरल बनाना है। वित्तीय वर्ष और निर्धारण वर्ष की जगह अब 'कर वर्ष' होगा, जिससे वेतन संरचना व कर नियोजन बदल सकता है।
FASTag Pass महंगा
फास्टैग का वार्षिक पास भी 1 अप्रैल से महंगा होगा। ₹3000 में 200 ट्रिप की सुविधा अब ₹3075 में मिलेगी। इससे नियमित राजमार्ग यात्रियों पर असर पड़ेगा।
नई श्रम संहिता लागू
पूरे देश में 1 अप्रैल से नई श्रम संहिता लागू हो गई है । इसके तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50% रखना अनिवार्य है। इससे पीएफ योगदान बढ़ सकता है और 'टेक-होम सैलरी' घट सकती है।
रेलवे टिकट कैंसिल करने का बदला नियम
आज से रेलवे टिकट रद्द करने के नियम बदल गया है । 72 घंटे पहले कैंसिल पर अधिकतम रिफंड मिलेगा। 72-24 घंटे पहले पर 25% किराया कटेगा जबकि 24-8 घंटे पहले पर 50%। 8 घंटे बाद कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications