दिवालिया हो गया जेपी बिल्डर, आपने भी बुक कराया फ्लैट तो ये खबर जरूर पढ़ें
नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने जेपी बिल्डर को दिवालिया घोषित कर दिया है। अगर आपने भी जेपी बिल्डर के फ्लैट की बुकिंग कराई थी, तो फिर आप मुश्किल में फंस सकते हैं। दरअसल, कंपनी के ऊपर इस समय करीब 8,365 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसके चलते बैंकों ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में पैसों की रिकवरी के लिए गुहार लगाई थी। बैंकों की अपील को मानते हुए अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को दिवालिया घोषित कर दिया है।
Recommended Video


पूरे दिल्ली एनसीआर में है जेपी के फ्लैट
भले ही ही दिल्ली, गुड़गांव हो या फिर नोएडा, जेपी इंफ्राटेक के फ्लैट पूरे दिल्ली-एनसीआर में हैं। पूरे दिल्ली-एनसीआर में जेपी इंफ्राटेक के करीब 32 हजार फ्लैट्स हैं। इस बीच कंपनी का दिवालिया घोषित होना उन लोगों को लिए मुश्किल भरा हो सकता है, जिन्होंने जेपी के फ्लैट बुक कराए थे।
कैसे होगा नुकसान?
जेपी इंफ्राटेक को दिवालिया घोषित किए जाने के बाद अब कुल 270 दिनों का समय दिया जाएगा। इस समय के दौरान कंपनी को अपनी आर्थिक स्थिति सुधार कर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूल के सामने अपना पक्ष रखना होगा। अगर कंपनी अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में नाकाम रहती है तो फिर कंपनी की तमाम प्रॉपर्टी को नीलाम करके कर्ज की रकम वसूली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications