लंबे समय से खाली पड़ा घर बना सांपों का अड्डा, दरवाजा खोलकर देखा तो फटी रह गई महिला की आंखें

एक महिला जब लंबे वक्त के बाद अपने घर लौटी, तो जो दिखा उसके बाद महिला के होश ही उड़ गए। महिला ने पाया कि उसका घर सांपों का अड्डा बना हुआ है।

Credit: Channel Denver7

Woman found snakes in the walls: सांप एक ऐसा जानवर है, जिसका नाम सुनते ही मन में एक डर सा बैठ जाता है। एक महिला की उस वक्त हालत खराब हो गई, जब उसने अपने घर में एक नहीं बल्कि कई सांपों को देखा।

घर बना सांपों का अड्डा
अकसर लंबे वक्त तक घर से बाहर रहने पर घर काफी धूल भरा हो जाता है। जिसके बाद इसकी सफाई में ही काफी समय निकल जाता है। कई बार तो घर में कीड़े मकोड़े घुस जाते हैं। लेकिन एक महिला जब लंबे समय बाद घर लौटी तो उसने देखा कि घर सांपों का अड्डा बना हुआ है।

कुत्ते से लगा सांप का पता
'Denver7' न्यूज से बात करते हुए एम्बर हॉल नाम की महिला ने बताया कि वो अनपैक कर रही थी, तो उसका कुत्ता अचानक नीचे झुका। वो बहुत धीरे- से चलने लगा। हॉल ने कहा कि मैं देखने लगी कि वो क्या देख रहा था। मुझे लगा कि यहां कोई मकड़ी है क्योंकि मुझे छेद नजर आ रहा था। लेकिन अचानक मैंने देखा कि सांप दीवार पर रेंग रहे हैं। मैं घबरा गई।

अभी तक नजर आए 10 सांप
महिला ने कहा कि सांप काफउी बड़े थे और दीवार में एक दरार में दरवाजे के ठीक बगल में सांप थे। हॉल ने कहा कि मैंने उस दरार के पास अपना हाथ रखा तो वहां गर्मी महसूस हुई, जिसके बाद मुझे समझ में आ गया कि उसके ऊपर और भी सांप हो सकते हैं। महिला ने कहा कि पहली बार 10 दिन पहले एक सांप दिखा था और तब से अब तक 10 सांप नजर आ चुके हैं।

अब तक खर्चे 1000 डॉलर
हॉल ने कहा कि ये मेरा पहला घर है। मैंने इसके लिए जिंदगी भर काम किया है और मैं ही इसका आनंद नहीं ले सकती। मेरे बच्चे तो इसका आनंद ले सकते हैं। मुझे मौत का डर सता रहा है। मुझे नहीं लगता कि मैं अपने घर में तब तक अच्छा महसूस करूंगी जब तक ये नहीं जान लेती कि ये सांप रह कहां रहे हैं। बताते चलें कि हॉल के मुताबिक वे अब तक सांपों को निकालने में करीब 1000 डॉलर खर्च कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+