Griha Pravesh Muhurat 2024 List : शुभ मुहूर्त में होगा प्रवेश तो बढ़ेगी समृद्धि
Griha Pravesh Muhurat 2024 List (गृह प्रवेश मुहूर्त 2024) : अपना घर होना जीवन के सबसे बड़े सुखों में से एक है। व्यक्ति अपना घर बनाने के लिए खूब मेहनत करता है, जी-जान लगाकर दिन-रात मेहनत करके पैसा कमाता है ताकि अपने परिवार को सुरक्षित छत दे सके। किंतु कई लोग अपना यह सपना कर लेने के बाद भी उस घर में सुरक्षित, सुखी और समृद्ध नहीं रह पाते हैं।

इसका कारण है सही मुहूर्त में गृह प्रवेश न करना। कोई घर तभी पूर्णरूपेण फलता है जब उसमें पहली बार प्रवेश सही मुहूर्त में किया जाए। ग्रह-नक्षत्र, शुभ मास, शुभ दिन, शुभ तिथि में किया गया गृह प्रवेश गृह स्वामी को उन्नति और सुखी जीवन प्रदान करता है।
वर्ष 2024 के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त
आइए हम आपको वर्ष 2024 के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त बताते हैं। ये मुहूर्त सभी राशियों के अनुसार है। आप अपने नाम राशि के अनुसार स्थानीय पुरोहितों-पंडितों से अपने लिए मुहूर्त निकलवा सकते हैं।
गृह प्रवेश के लिए क्या देखा जाता है
मुहूर्त शास्त्रों में गृह प्रवेश के लिए विशेष निर्देष दिए हुए हैं। जैसे गृह प्रवेश हमेशा उत्तरायण सूर्य में ही किया जान श्रेष्ठ रहता है। इसमें ज्येष्ठ, माघ, फाल्गुन, वैशाख गृह प्रवेश के लिए श्रेष्ठ माने गए हैं। इसके अलावा मृदुसंज्ञक नक्षत्र मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा तथा ध्रुव संज्ञक तीनों उत्तरा, रोहिणी नक्षत्रों में गृह प्रवेश करना शुभ रहता है। गृह स्वामी के नाम की राशि तथा जन्मलग्न से 3, 6, 10, 11 राशि के लग्न तथा स्थिर 2, 5, 8, 11 राशि के लग्नों में गृह प्रवेश करना उत्तम रहता है।
साल 2024 के गृह प्रवेश के शुद्ध शुभ मुहूर्त
- 19 फरवरी- सोमवार- माघ शुक्ल 10
- 22 फरवरी- गुरुवार- माघ शुक्ल 13
- 6 मार्च- बुधवार- फाल्गुन कृष्ण 11
- 7 मार्च- गुरुवार- फाल्गुन कृष्ण 12
- 31 जुलाई- बुधवार- श्रावण कृष्ण 11
- 1 अगस्त- गुरुवार- श्रावण कृष्ण 12
- 12 अगस्त- सोमवार-श्रावण शुक्ल 7
- 28 अक्टूबर- सोमवार- कार्तिक कृष्ण 11
- 7 नवंबर- गुरुवार- कार्तिक शुक्ल 6
- 9 नवंबर- शनिवार- कार्तिक शुक्ल 8
- 25 नवंबर- सोमवार- मार्गशीर्ष कृष्ण 10
- 28 नवंबर- गुरुवार- मार्गशीर्ष कृष्ण 13
- 7 दिसंबर- शनिवार- मार्गशीर्ष शुक्ल 6












Click it and Unblock the Notifications