MP News: भोपाल में चल रहे बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब, अवैध तरीके से चलाया जा रहा था शेल्टर होम
MP News: बच्चियां गुजरात, झारखंड, राजस्थान, के अलावा मध्य प्रदेश के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट के रहने वाली थी।
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह से 26 बच्चियों के गायब होने से हड़कंप मच गया है। ये बच्चियां झारखंड, राजस्थान, गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीहोर, रायसेन की रहने वाले थी। बिना परमिशन के बालिका गृह चलाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने घटना को लेकर मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को लेटर लिखा है। भोपाल के परवलिया थाना इलाके में ये अवैध बालिका गृह संचालित किया जा रहा था। भोपाल में एक प्राइवेट एनजीओ के हॉस्टल (चिल्ड्रेन होम) से बच्चियों के गायब होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ है।

दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने भोपाल के बाहरी क्षेत्र परवलिया में संचालित आंचल बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जब रजिस्टर देख तो पाया कि उसमें 68 बच्चियां उपस्थित थीं। लेकिन उनमें से 26 बच्चियां गायब थीं।
जब चिल्ड्रेन होम के संचालक अनिल मैथ्यू से गायब बच्चियों के बारे में जानकारी ली गई तो वो संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो "X' पर लिखा कि 'मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य बाल आयोग अध्यक्ष और सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से एक मिशनरी द्वारा संचालित अवैध बाल गृह का निरीक्षण किया जो बच्चे सड़कों से रेस्क्यू किए गए उनकी जानकारी सरकार को दिए बगैर और बिना रजिस्ट्रेशन लिए गुपचुप ढंग से बालिका गृह को चलाया जा रहा था और यहां उनसे ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस करवाई जा रही थी। इस बालिका गृह में 6 वर्ष से 18 वर्ष तक की 40 से ज़्यादा लड़कियों में अधिकांश हिंदू हैं।
यह मामला सुर्खियों में आने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "X" पर लिखा कि भोपाल के परवलिया थाना एरिया में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications