नया घर खरीदने के बाद कपल के साथ हुई अजीबोगरीब चीजें, 6 महीने बाद सच्चाई जानकर उड़े होश

जब भी कोई बड़ा फ्लैट या फिर नया घर खरीदते हैं तो काफी सारी बातों को दिमाग में रखते हैं। हर कोई चाहता है कि सब कुछ अच्छा हो। अंदर बाहर सब कुछ देखते हैं ताकि हम नया घर लेने के चक्कर में कोई गलती ना कर बैठें। हाल ही में एक कपल ने भी ठीक ऐसा ही किया, लेकिन उनके तब होश उड़ गए जब 6 महीने बाद एक सच्चाई का खुलासा हुआ।

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, कपल ने जब घर खरीदा तो वे काफी खुश थे। जाहिर सी बात है नया घर लेकर किसे भला खुशी नहीं होगी। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद कपल के साथ कुछ अजीबोगरीब चीजें होने लगीं।

couple bought new apartment

महिला को चेहरे पर मुंहासे आने लगे और बाल भी झड़ने लगे। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि पिछले 6 महीने से कपल ने पानी का बिल नहीं भरा है। लेकिन फिर भी उन्हें पानी मिल रहा है। अगर कपल पानी का बिल नहीं देता तो उनका कनेक्शन कट जाता। मगर बिल ना भरने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो दोनों को शक हुआ।

इसके बाद कपल ने जब वॉटर मीटर देखा तो कुछ गड़बड़ लगी। फिर पानी चढ़ाया तो मीटर पर नंबर ही नहीं चढ़ा. फिर उन्होंने प्लंबर को बुलाया तो जो बात पता चली उससे सबके होश उड़ गए। दरअसल, वहां पर एक एक्स्ट्रा पाइप लगा हुआ था, जिसके बारे में किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। यहां ये पाइप उनके टॉयलेट औऱ नल के पानी के पाइप के साथ जुड़ा हुआ था।

दरअसल, जो पानी वे इस्तेमाल कर रहे थे वो टॉयलेट का पानी था. इसका मतलब साफ है कपल पिछले 6 महीने से बाथरूम का ही पानी पी रहा था। इसी से वे नहा रहे थे और खाना भी बना रहे थे। इसके बाद कपल ने घर बनाकर देने वाली कंपनी के खिलाफ शिकायत की और क्षतिपूर्ति की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+