चुनाव आयोग: IAS दीपक कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए अपर मुख्य सचिव गृह
UP News : लोक सभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में फेर बदल करते हुए आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को यूपी का नया अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है। चुनाव आयोग ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटा दिया था, जिनके पास सीएम कार्यालय की भी कोई जिम्मेदारी थी। इसके साथ ही यूपी में संजय प्रसाद से भी प्रमुख सचिव गृह का चार्ज ले लिया गया था और गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के पास चला गया था,दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी वित्त विभाग के प्रमुख हैं। दीपक अब गृह विभाग के प्रमुख होंगे।

सूत्रों के अनुसार, अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार, प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार और प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान के नाम का पैनल चुनाव आयोग को भेजा गया था। आयोग ने सबसे वरिष्ठ अधिकारी दीपक के नाम पर मुहर लगाई।
चुनाव आयोग का गठन देश के संविधान के तहत किया गया है. यह एक संवैधानिक संस्था है. संविधान के अनुच्छेद 324 में चुनाव आयोग के कार्यों के बारे में लिखा है. अनुच्छेद में निष्पक्ष और रूप से स्वतंत्र रूप से चुनावों के संचालन और निर्वाचक नामावली का जिक्र है. संविधान के तहत जो शक्तियां चुनाव आयोग को मिली है, उसमें उसे कानून के मुताबिक पारदर्शिता से लोकसभा, विधानसभा और अन्य चुनाव कराने का अधिकार हासिल है।
चुनाव आयोग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के होम सेक्रेटरी को हटाने का निर्देश जारी किया है. इसके अलावा मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य विभाग के सचिव को भी हटाने का आदेश दिया गया है. कुल मिलाकर कहें तो चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों को नामांकन, मतदान और परिणाम आने तक उनके पद से हटा दिया है. ये सभी अधिकारी लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद फिर से अपने-अपने पदों पर बहाल हो जाएंगे।\












Click it and Unblock the Notifications