Vastu Tips For Home : चाहते हैं घर में सुख-शांति को आज ही करें ये काम, लाइफ बन जाएगी जन्नत
VASTU TIPS for Home: वास्तु शास्त्र दिशाओं के संतुलन पर काम करता है और दिशाओं का संतुलन घर में उन दिशाओं में वस्तुओं के रखने से स्थापित होता है। जैसे यदि किसी दिशा के विपरीत वस्तु यदि उस स्थान पर रख दी असंतुलन पैदा हो जाता है।

हर दिशा में उसके अनुकूल वस्तुओं को ही रखना शुभ होता है और उन वस्तुओं के भार यानी वजन का भी गहरा प्रभाव पड़ता है।
यदि किसी किसी दिशा में उसके विपरीत भारी वस्तु रख दी तो असंतुलन पैदा हो जाता है। जिस प्रकार तराजू के दोनों पलड़ों में समान वजन होता है तो ही वह संतुलित रहता है वरना एक पलड़ा ऊपर एक नीचे हो जाता है।
तो चलिए प्रिय पाठको, आज हम इसी संतुलन के बारे में बात करते हैं-
- अपने निवास स्थान के पूर्व एवं उत्तर में, घर के आंगन के ईशान कोण में एवं प्रत्येक कमरे के ईशान में किसी भी तरह की वस्तु नहीं रखनी चाहिए। ईशान कोण जितना खाली और भार रहित होगा उतनी ही हमारी समृद्धि होगी। धन आएगा और उस घर में रहने वाले सभी लोग सुखी रहेंगे। ईशान कोण में वजनदार चीजें रखने से यह असंतुलन पैदा करेगा और सुख-शांति, समृद्धि में बाधा उत्पन्न करेगा।
- दक्षिण, पश्चिम तथा नैऋत्य में ज्यादा वजनदार सामान रखा जा सकता है। यह घर की ऊर्जा को संतुलित करेगा और समृद्धि लाएगा।
- पूर्व तथा आग्नेय कोण की दीवारों से सटाकर कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा की तरफ यदि कोई वस्तु रख रहे हैं तो उसे दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें।
- भारी वस्तुएं जैसे तिजोरी, सोफा, अलमारी, पलंब, टेबल आदि को स्थायी रूप से रखना हो तो दक्षिण-नैऋत्य या पश्चिम-नैऋत्य शुभ होता है। इस दिशा में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता है।
- आजकल घर में अधिक वस्तुएं होना संपन्नता का सूचक माना जाता है जबकि वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में अनावश्यक और अनुपयोगी अधिक चीजें नहीं होनी चाहिए। लोग दूसरों की देखादेखी या दिखावे के लिए चीजें खरीदते जाते हैं जबकि वास्तविक आंकलन नहीं करते कि उस वस्तु की वास्तव में उन्हें कितनी जरूरत है। घर खाली-खाली होना चाहिए।
More From
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications