Vastu Tips: आज ही करें ये काम, घर से रफूचक्कर हो जाएगी नकारात्मक ऊर्जा
Vastu tips to remove negative energy from home: हमारे शास्त्रों में कहा गया है 'पहला सुख निरोगी काया', यह उक्ति पूरी तरह सटीक बैठती है, क्योंकि जब तक आप स्वस्थ नहीं होंगे तब तक बाकी दूसरे काम नहीं कर पाएंगे। स्वस्थ रहेंगे तो मन प्रसन्न रहेगा और काम मन लगाकर करेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

- किंतु आजकल की लाइफ स्टाइल में मनुष्य सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में दिनरात दौड़धूप करता रहता है और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देने के कारण बीमार पड़ जाता है।
- वास्तु शास्त्र में ऐसे अनेक उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर उस घर में रहने वाले सदस्य स्वस्थ रह सकते हैं। आइए हम आपको ऐसे पांच उपाय बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप भी स्वस्थ और सुखी रह सकते हैं-
- स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी भोजन करना जरूरी है। और हेल्दी भोजन तब बनेगा जब रसोईघर में खाने पीने की चीजें सही दिशा में रखी हों। किचन में अनाज और अन्य चीजें रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम रहती है। इस दिशा में अनाज और खानपान की चीजें रखने से उन्हें खाने वाले की सेहत अच्छी रहती है।
- अपने घर में नित्य प्रतिदिन कपूर जलाने की आदत डाल लीजिए। यदि आप नियमित कपूर जलाते हैं तो यह सबसे उत्तम साधन है घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का। इसके साथ ही सप्ताह में एक बार शाम के समय कपूर के साथ लौंग, नीम या लेमनग्रास भी जलाएं। इससे रोग ग्रस्त नहीं होंगे।
- पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करते हैं। अनेक इनडोर प्लांट आते हैं जिन्हें घर में लगाया जा सकता है। तुलसी, एलोवेरा, फाइकस, मनी प्लांट, स्नैक प्लांट, क्रासुला जैसे पौधे घर में लगाना स्वास्थ्यवर्द्धक रहता है।
- प्रत्येक घर में हर दिन पोछा लगता ही है। पोछा लगाने के पानी में यदि आप थोड़ा सा रॉक साल्ट डाल लेंगे और उस पानी से पोछा लगाएंगे तो यह सबसे उत्तम साधन होता है स्वस्थ रहने का। ऐसे घर में व्यक्ति बीमार कम पड़ते हैं।
- घर को कूड़ा करकट रहित करें। घर में हर दिन साफ-सफाई करें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं जैसे टीवी, फ्रिज आदि पर धूल नहीं होनी चाहिए। घर से टूटी-फूटी वस्तुएं, खराब चादरें, खराब तकिया खोल आदि निकाल फेंके। नियमित रूप से साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें।












Click it and Unblock the Notifications