Kuno National Park में चीता सफारी के लिए होम स्टे, ग्राम स्टे और फाॅर्म स्टे बनेंगे
भारत में चीते आने के बाद पर्यटन, रोजगार के साधन भी कूनो व श्योपुर में बढ़ेंगे। पर्यटकों को होटल, लाॅज के बजाय घर जैसा माहौल दिलाने के लिए सरकार चिन्हित गांवों में होम स्टे, ग्राम स्टे और फाॅर्म स्टे बनाने का निर्णय लिया ह

चीता प्रोजेक्ट के साथ कूनो नेशनल पार्क व श्योपुर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों को बेहतर सुविधा दिलाने कूनो के चिन्हित गांवों जैसे सेसईपुरा-टिकटोली इलाके में ग्राम स्टे और होम स्टे की सुविधा विकसित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने होम स्टे से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया था। इसमें श्योपुर जिले के अधिकारी शामिल थे। वर्कशाॅप में प्रिजेंटेशन के आधार पर बताया गया कि कूनो में चीतों के आने के बाद भविष्य में बड़ी संख्या में पर्यटक भी आएंगे। यह पर्यटक यहां स्टे करेंगे और जिले की सीमा के अंदर ही रुकेंगे। इसके लिए बेहतर आवास स्थलों का निर्माण करना होगा। आजकल कई पर्यटक होटल और लाॅज में स्टे करने से कतराते हैं। इनको घर जैसे या होम स्टे जैसी सुविधा की इच्छा होती है। इसलिए शासन को कूनो के अंदर व आसपास होम स्टे के अलावा ग्राम स्टे और फाॅर्म स्टे की सुविधा विकसित करनी होगी।
Recommended Video
कूनो नदी के आसपास के गांव में बनाएंगे ग्राम स्टे
कूनो में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं विकसित करने को लेकर प्रिजेंटेशन में बताया या कि कूनो के आसपास व कूनो नदी से सेसईपुरा-टिकटोली तक के क्षेत्र में इस तरह के स्टे तैयार किए जा सकेंगे। इसके लिए विभिन्न स्तर पर सब्सिडी देकर हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को रुकने की बेहत सुविधा तैयार की जा सके और स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार मिल सकें।












Click it and Unblock the Notifications