Gorakhpur News: नए साल में जीडीए की इन खास योजनाओं से आवास का सपना होगा सच, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण यानी जीडीए ने नए साल में आवास का सपना देख रहे लोगों के लिए खास योजनाएं लांच करने की प्लानिंग की है। इससे आवास के लिए इच्छुक लोगों को फायदा होगा।
ये योजनाएं तारामंडल और राप्तीनगर क्षेत्र में लांच की जाएगी। तारामंडल इलाके में लांच होने वाली इस योजना में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दूसरी योजना राप्तीनगर विस्तार योजना के तहत लांच की जाएगी। इसमें आवासीय भूखंडों के साथ ही स्पोर्ट्स सिटी भी विकसित की जाएगी।

Gorakhpur News: नए कानून का गोरखपुर में विरोध, रोडवेज बस चालकों ने किया चक्का जाम
जीडीए की ओर से हाल ही में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ई-लाटरी निकाली गई है। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की तर्ज पर भूमि मुद्रीकरण के आधार पर मानबेला क्षेत्र में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना भी प्रस्तावित की गई है। इस योजना का विकास भूमि मुद्रीकरण के आधार पर किया जाएगा।
तारामंडल में मुक्ताकाशी मंच के पास पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में ग्रीन वुड नाम से ग्रुप हाउसिंग योजना लांच की जाएगी। इसमें थ्री बीएचके, फोर बीएचके के फ्लैट होंगे। ग्रीन वुड के रूप में प्राधिकरण ऐसी पहली योजना लांच करने जा रहा है, जिसमें क्लब व स्वीमिंग पूला की सुविधा होगी।












Click it and Unblock the Notifications