Google पर लगा साढ़े तीन खरब का जुर्माना, सुंदर पिचाई ने बताया सरासर गलत
ब्रसेल्स। बुधवार को एक खबर ने पूरे विश्व में खलबली मचा दी क्योंकि यूरोपियन यूनियन ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल पर साढ़े तीन खरब का जुर्माना लगा दिया है। गूगल पर ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि उस पर आरोप लगा है कि वो अपने गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अपने ऐप्स की पहुंच बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। जिसके बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने जुर्माने लगाए जाने की आलोचना करते हुए एक ब्लॉग लिखा है, जिसकी टाईटिल है कि Android has created more choice, not less (एंड्रॉयड ने ज्यादा ऑप्शन दिए हैं, कम नहीं)।

गूगल पर 4.3 बिलियन यूरो (साढ़े तीन खरब) का जुर्माना...
पिचाई ने लिखा है कि यूरोपियन यूनियन इस बात को कैसे इग्नोर कर सकता है कि गूगल का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम ऐपल के iOS ऑपरेटिंग सिस्टम को सीधे टक्कर देता है। यूनियन ने एंड्रॉयड के बिजनेस मॉडल के खिलाफ फैसला दिया है, आज एंड्रॉयड की वजह से हर कीमत पर 1,300 अलग अलग कंपनियों से 24,000 से ज्यादा डिवाइस उपलब्ध हैं।

पिचाई ने दी सफाई
पिचाई ने साफ शब्दों में लिखा है कि एक आम एंड्रॉयड फोन यूजर खुद से 50 ऐप्स इंस्टॉल करता है, जो फोन होता है उसमें केवल फोन की कपंनी के ही ऐप्स नहीं होते हैं बल्कि कुछ डेवलेपर्स के भी ऐप्स होते हैं।

94 बहिलियन ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए ....
एक आंकड़े के मुताबिक साल 2017 में दुनिया भर में लगभग 94 बहिलियन ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए हैं, जिसमें ओपेरा मिनी और फायरफॉक्स जैसे ब्राउजर्स भी हैं जिनमें 100 मिलियन बार से ज्यादा डाउनलोड किया गया है, जबकि यूसी ब्राउजर 500 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ है। एक नार्मल यूजर्स खुद से कई ऐप्स डाउनलोड करता है, जिससे साबित होता है कि एंड्रॉयड ने ज्यादा ऑप्शन दिए हैं।

क्या है पूरा मामला
यूरोपीय संघ (ईयू) के कंपीटिशन कमिशन ने एंड्रॉयड एंटी ट्रस्ट मामले में गूगल पर 4.3 बिलियन यूरो (साढ़े तीन खरब) का जुर्माना ठोका है। ईयू कमीशन ने अपनी जांच में पाया कि गूगल ने अवैध रूप से एंड्रॉयड स्मार्टफोन कंपनियों और मोबाइल ओपरेटर्स पर प्रतिबंध लगाकर, अपने सर्च इंजन को मजबूत करने का काम किया है और इसी वजह से गूगल की पेरेंट कंपनी ऐल्फाबेट को अपनी बिजनेस प्रैक्टिस बदलने को लेकर 90 दिनों का वक्त दिया गया है लेकिन अगर ऐसा करने में कंपनी फेल होती है तो रोजाना के टर्नओवर का 5 फीसदी हिस्सा जुर्माना के तौर पर वसूल किया जाएगा।
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications