T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा?
T20 World Cup 2026: भारत ने अहमदाबाद में 2026 आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बातचीत हुई जो कि इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है।
पहले धोनी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए गौतम गंभीर की तारीफ की और उन्हें 'कोच साहब' कहकर संबोधित किया। माही ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है, मुस्कान के साथ गंभीरता एक घातक कॉम्बिनेशन है।'

धोनी की ये पोस्ट बहुत वायरल हो रही थी, जिस पर गौतम गंभीर ने दिलचस्प प्रतिक्रिया की है।उन्होंने लिखा कि 'और मुस्कुराने का क्या शानदार कारण है, आपको देखकर बहुत अच्छा लगा!' यह बातचीत दोनों पूर्व साथियों में एक अच्छी बॉन्डिंग दर्शाती है, धोनी और गंभीर दोनों ही इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और लोग दोनों की दिल खोलकर ताऱीफ कर रहे हैं।
T20 World Cup 2026: 'टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव'
आपको बता दें कि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपने टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। यह जीत भारत के लिए ऐतिहासिक थी। टीम इंडिया अपनी धरती पर विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी और 2024 की जीत के बाद लगातार दो खिताब हासिल करने वाली भी पहली टीम बन गई।इसके अतिरिक्त, भारत कुल तीन बार (2007, 2024 और 2026) टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने वाला पहला देश बन गया।
T20 World Cup 2026 news Hindi:'हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड'
आपको बता दें कि गौतम गंभीर इसके साथ ही एक और खास बात कही है। आज तक से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि जब उन्होंने टीम के कोच की कमान संभाली थी तो सबसे पहले अपनी टीम से यही कहा था कि 'T20 क्रिकेट में 'हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड' का खेल जरूरी है।' हमारी टीम ने माइलस्टोन की नहीं बल्कि खेल की बात की और हर खिलाड़ी ने खुद से ऊपर पहले खेल को रखा और यही कारण रहा कि हमने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक खेल दिखाया।

धोनी और गंभीर शानदार खिलाड़ी
मालूम हो कि धोनी और गंभीर के बीच इस तरह की बातें होती रहती हैं, दोनों ही शानदार खिलाड़ी हैं और साल 2011 में विश्वकप टीम जीताने में दोनों का भरपूर हाथ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों के अब तक के करियर पर।
T20 World Cup 2026 Hindi: गौतम गंभीर का करियर
- जन्म और शुरुआती जीवन
- जन्म: 14 अक्टूबर 1981
- जन्मस्थान: New Delhi
- बल्लेबाजी शैली: बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज
- गेंदबाजी: राइट आर्म लेग ब्रेक
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू
- टेस्ट डेब्यू: 2004 बनाम ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
- वनडे डेब्यू: 2003 बनाम बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
- टी20 डेब्यू: 2007 बनाम स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े
- टेस्ट क्रिकेट
- मैच: 58
- रन: 4154
- औसत: 41.95
- शतक: 9
- अर्धशतक: 22
- वनडे क्रिकेट
- मैच: 147
- रन: 5238
- औसत: 39.68
- शतक: 11
- अर्धशतक: 34
- टी20 अंतरराष्ट्रीय
- मैच: 37
- रन: 932
- औसत: 27.41
- बड़े टूर्नामेंट में योगदान
- 2007 ICC World Twenty20 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की अहम पारी खेली।
- 2011 ICC Cricket World Cup के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रखी।
आईपीएल करियर
आईपीएल में उन्होंने Kolkata Knight Riders की कप्तानी की।उनकी कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीता।
Mahendra Singh Dhoni का करियर एक नजर में
- जन्म और शुरुआती जीवन
- जन्म: 7 जुलाई 1981
- जन्मस्थान: Ranchi
- बल्लेबाजी शैली: दाएं हाथ के बल्लेबाज
- भूमिका: विकेटकीपर-बल्लेबाज
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू
- वनडे डेब्यू: 2004, बनाम Bangladesh national cricket team
- टेस्ट डेब्यू: 2005, बनाम Sri Lanka national cricket team
- टी20 डेब्यू: 2006, बनाम South Africa national cricket team
अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े
- टेस्ट क्रिकेट
- मैच: 90
- रन: 4876
- औसत: 38.09
- शतक: 6
- अर्धशतक: 33
- वनडे क्रिकेट
- मैच: 350
- रन: 10773
- औसत: 50.57
- शतक: 10
- अर्धशतक: 73
- टी20 अंतरराष्ट्रीय
- मैच: 98
- रन: 1617
- औसत: 37.60
कप्तानी में बड़ी उपलब्धियां
- 2007 ICC World Twenty20 जीतकर भारत को पहला टी20 विश्व कप दिलाया।
- 2011 ICC Cricket World Cup में भारत को विश्व विजेता बनाया।
- 2013 ICC Champions Trophy जीतकर भारत को खिताब दिलाया।
- धोनी तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने।
आईपीएल करियर
आईपीएल में Chennai Super Kings के कप्तान रहे।उनकी कप्तानी में टीम ने कई बार आईपीएल खिताब जीता और लीग की सबसे सफल टीमों में शामिल हुई। 15 अगस्त 2020 को Mahendra Singh Dhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications