Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन

LPG Cylinder Booking Number: आज के समय में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर हर घर की जरूरत बन चुका है। भारत में मुख्य रूप से तीन सरकारी कंपनियां घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई करती हैं इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas)।

इन कंपनियों के ग्राहक फोन कॉल, SMS, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यम से आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। हालांकि, अब केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।

lpg-gas-booking-number-indane-bharat-hp

LPG Gas को लेकर क्या है सरकार की नई गाइडलाइन?

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव को देखते हुए, सरकार ने पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा में बदलाव किया है।

अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे। पहले यह सीमा 21 दिन थी, जिसे सोमवार (9 मार्च 2026) को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही, डिलीवरी के समय DAC (Delivery Authentication Code) साझा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Indane, HP, Bharat गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर

अगर आपको गैस सिलेंडर बुक करना है या किसी तरह की समस्या का समाधान चाहिए, तो इन कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर बेहद काम आते हैं। डिजिटल इंडिया के तहत अब आप व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और आईवीआरएस (IVRS) के जरिए घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकते हैं। नीचे तीनों प्रमुख कंपनियों के आधिकारिक नंबर दिए गए हैं:

Indane cylinder booking numbe: इंडेन गैस सिलेंडर कैसे करें बुक

इंडेन गैस इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की LPG सेवा है। देशभर में इसके लाखों ग्राहक हैं। इंडेन गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आप कस्टमर केयर नंबर 7718955555 पर कॉल या SMS कर सकते हैं।

इसके अलावा IVRS (इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम) के जरिए भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

  • व्हाट्सएप बुकिंग: 75888 88824 (लिखें- REFILL)
  • मिस्ड कॉल बुकिंग: 84549 55555
  • IVRS/SMS नंबर: 77189 55555
  • टोल-फ्री हेल्प डेस्क: 1800 2333 555

भारत गैस सिलेंडर को लेकर क्या है नई गाइडलाइन

Bharat Gas भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की LPG सेवा है। भारत गैस के ग्राहक सिलेंडर बुक करने के लिए 7715012345 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक Hello BPCL ऐप, वेबसाइट या SMS के जरिए भी गैस सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं।

  • Bharat Gas (भारत पेट्रोलियम)
  • व्हाट्सएप बुकिंग: 1800 224 344
  • IVRS नंबर: 77150 12345 या 77180 12345

HP गैस सिलेंडर बुक करने के लिए इन नंबरों को करें डायल

एचपी गैस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की LPG सेवा है। HP गैस के ग्राहक HP Anytime सेवा के तहत 7718955555 नंबर पर कॉल करके गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा HP गैस के लिए ग्राहक HP Gas App, वेबसाइट या SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।

  • HP Gas (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम)
  • व्हाट्सएप बुकिंग: 92222 01122
  • मिस्ड कॉल बुकिंग: 94936 02222
  • आधिकारिक सहायता: 1800 233 3555

ऑनलाइन और ऐप के जरिए भी बुकिंग

अब LPG सिलेंडर बुकिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। ग्राहक मोबाइल ऐप, वेबसाइट, WhatsApp और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं के जरिए ग्राहकों को तेज, आसान और पारदर्शी सेवा देना है।

क्या है बुकिंग के नए नियम?

25 दिनों का अनिवार्य अंतर: सरकार ने पैनिक बुकिंग रोकने के लिए दो सिलेंडरों के बीच 25 दिन का गैप अनिवार्य कर दिया है। तेल कंपनियों ने अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है, जिससे 25 दिन से पहले बुकिंग संभव नहीं होगी।

DAC: सिलेंडर की डिलीवरी तभी पूरी मानी जाएगी जब आप अपने मोबाइल पर आए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) को डिलीवरी मैन को बताएंगे।

e-KYC प्रक्रिया: यदि आपने अभी तक अपनी गैस एजेंसी पर e-KYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा करें। बिना e-KYC के बुकिंग और सब्सिडी रुक सकती है।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण घरेलू एलपीजी की कीमतों में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली में अब सिलेंडर की कीमत 913 रुपये के करीब पहुंच गई है।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

गैस सिलेंडर बुक करते समय ग्राहकों को हमेशा आधिकारिक नंबर और ऐप का ही इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी अनजान नंबर या लिंक के जरिए बुकिंग करने से बचना चाहिए। अगर गैस से जुड़ी कोई आपात स्थिति हो, तो तुरंत 1906 हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए। इस तरह इंडेन, भारत गैस और HP गैस के ग्राहक इन कस्टमर केयर नंबरों और डिजिटल सेवाओं की मदद से आसानी से अपने घर के लिए LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+