'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा
Kumbh Mela Viral Girl Monalisa Marriage: महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखो के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अचानक शादी कर सबको हैरान कर दिया है। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम में पुलिस बल की मौजूदगी में शादी रचाई। परिवार इस अंतरधार्मिक रिश्ते का विरोध कर रहा था जिसके कारण मोनालिसा ने तंपानूर पुलिस स्टेशन में सुरक्षा मांगी थी।
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने पुलिस सुरक्षा के बीच पहले सिविल मैरिज की, जिसके बाद एक मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ।मोनालिसा के इस फैसले से ना केवल उनका परिवार सदमे में है बल्कि वायरल गर्ल को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पहला बड़ा ब्रेक देकर जिंदगी बदलने वाले डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा भी आहत हैं। फिल्म डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ा ही सनसनीखेज दावा किया है।

'ये बगावत नहीं, लव जिहाद है'
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए मोनालिसा को लेकर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा की हालिया शादी प्रेम नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। मिश्रा ने इसे "लव जिहाद" बताते हुए कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है और इस पूरे मामले ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद आहत कर दिया है।

महाकुंभ में वायरल होने के बाद शुरू हुई कहानी
सनोज मिश्रा ने अपनी पोस्ट में बताया कि मोनालिसा एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली लड़की थीं, जो जंगलों में रहने वाली गरीब परिवार की बेटी थीं। उनके अनुसार, महाकुंभ के दौरान मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वह अचानक चर्चा में आ गईं और फिर अपने डेरा महेश्वर लौट गईं।
मिश्रा ने लिखा कि उन्हें मोनालिसा की "गंगा जैसी पवित्रता" और "प्रकृति जैसा सौंदर्य" बहुत पसंद आया। इसी वजह से उन्होंने उन्हें प्रशिक्षण देने और अपनी फिल्म में अभिनेत्री बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह घोषणा की तो देश-दुनिया से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और लोग इस फैसले का स्वागत करने लगे।

डॉयरेक्टर ने साजिश का लगाया आरोप
मिश्रा ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उनके इस कदम से कुछ विरोधी नाराज़ हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेज दिया। मिश्रा के मुताबिक, इसके पीछे उद्देश्य यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के महाआयोजन महाकुंभ को बदनाम किया जा सके। उन्होंने लिखा कि जेल में रहते हुए भी उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी पूरी की और उन लोगों को जवाब दिया जो यह कह रहे थे कि वह कभी फिल्म नहीं बना पाएंगे।
मैनेजर ने मोनालिसा का किया सौदा
सनोज मिश्रा ने अपने आरोपों में एक "हकलाने वाले शिक्षक" का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने मोनालिसा को पढ़ाने के लिए वेतन पर रखा था। उनका आरोप है कि वही व्यक्ति बाद में मोनालिसा का मैनेजर बन गया और धीरे-धीरे उनका कथित तौर पर "दलाल" बन गया।
मिश्रा का दावा है कि इसी व्यक्ति ने दक्षिण भारत में मोनालिसा का "सौदा" करना शुरू कर दिया था। उनके अनुसार, इसी घटना के बाद उनके और बंजारा समुदाय के बीच दूरियां बढ़ गईं और आज की स्थिति उसी का परिणाम है।
मोनालिसा के पारिवार को लेकर किए खुलासे
अपनी पोस्ट में सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा के परिवार में कई रिश्ते केवल दिखावे के थे और उनका असली भावनात्मक जुड़ाव सिर्फ अपनी जन्म देने वाली मां से था। मोनालिसा के पिता ने उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। बंजारा समुदाय के सामाजिक नियमों के चलते मोनालिसा को अपनी सौतेली मां को स्वीकार करना पड़ा।
मां की हालत देखकर भावुक हो जाती थीं मोनालिसा
मिश्रा ने बताया कि जब मोनालिसा एक प्रसिद्ध चेहरा बन चुकी थीं, तब भी उनकी मां बेहद साधारण जीवन जी रही थीं। वह कभी-कभी भिखारियों की तरह मालाएं बेचती नजर आती थीं।
उनके मुताबिक, जब भी मोनालिसा अपनी मां को इस हालत में देखतीं तो भावुक हो जातीं और रो पड़तीं। उन्होंने एक बार उनसे कहा था कि अगर मौका मिला तो वह सब कुछ छोड़कर अपनी मां के पास चली जाएंगी। मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उनके निजी मामलों में अधिक हस्तक्षेप करना उचित नहीं समझा।












Click it and Unblock the Notifications