Fact Check: Panchayat वेब सीरीज के प्रहलाद-चा Faisal Malik नहीं रहे? PR टीम ने Oneindia को बताया सच
Fact Check Panchayat Actor Faisal Malik Death Rumour: लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत में प्रहलाद-चा पांडे का किरदार आप सभी को याद ही होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि Panchayat वेब सीरीज में प्रहलाद-चा का किरदार निभाने वाले अभिनेता Faisal Malik अब इस दुनिया में नहीं रहे। कई पोस्ट में उनकी तस्वीर के साथ RIP लिखा हुआ शेयर किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, कुछ पोस्ट में यह भी लिखा गया कि Panchayat वेबसीरीज में काम करने वाले प्रहलाद चाचा का देर रात निधन हो गया। लेकिन क्या यह सच है? Oneindia Hindi ने फैसल मलिक की PR टीम से बात की और फैक्ट चेक किया। स्पॉइलर: यह पूरी तरह फेक न्यूज है! आइए, स्टेप बाय स्टेप समझते हैं क्या हुआ और क्यों ऐसी अफवाहें फैलती हैं...

Faisal Malik Death Rumour Viral Post: वायरल पोस्ट क्या कहती है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक एडिटेड इमेज शेयर हो रही है, जिसमें फैसल मलिक की फोटो के साथ लिखा है, 'पंचायत वेबसीरीज में काम करने वाले प्रतिमाण प्रलाद चाचा जी देर रात...' और RIP मैसेज। कुछ यूजर्स 'ओम शांति' लिखकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जबकि दूसरे इसे फेक बता रहे। AI डिटेक्टर टूल्स से चेक करने पर यह इमेज AI जनरेटेड निकली।
PR टीम का जवाब: फैसल मलिक बिल्कुल ठीक हैं!
Oneindia Hindi ने फैसल मलिक की PR टीम से संपर्क किया। टीम ने साफ कहा कि यह पूरी तरह फेक न्यूज है। तस्वीर एडिटेड है, शायद AI की मदद से बनी है। फैसल मलिक स्वस्थ हैं और अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। फैसल के इंस्टाग्राम (@faisal_malikk) पर तीन दिन पहले होली की फोटोज और वीडियोज शेयर किए गए हैं, जो साबित करता है कि वे एकदम फिट हैं।

Who Is Faisal Malik: कौन हैं फैसल मलिक?
फैसल मलिक एक भारतीय एक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जिनका जन्म 18 फरवरी 1980 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उन्होंने फिल्म, टीवी और OTT में काम किया है। कैरियर की शुरुआत लाइन प्रोड्यूसर, असिस्टेंट डायरेक्टर और टीवी प्रोड्यूसर के रूप में हुई। 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर - पार्ट 2' में छोटा रोल किया। 'पंचायत' सीरीज से मिली पॉपुलैरिटी। 2023 में 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीता। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव, हाल में 'पंचायत 4' की शूटिंग में व्यस्त।
Panchayat Actor Faisal Malik: 'पंचायत' में प्रहलाद-चा का किरदार क्यों यादगार?
Panchayat वेब सीरीज में Faisal Malik प्रहलाद पांडे यानी प्रहलाद-चा का किरदार निभाते हैं। सीरीज में वह ग्राम पंचायत फुलेरा के उप-प्रधान के रूप में दिखते हैं। उनका किरदार प्रधान जी के सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक माना जाता है। गांव के कई फैसलों और पंचायत की राजनीति में उनकी अहम भूमिका रहती है। सीरीज में उनका स्वभाव बेहद सरल और शांत दिखाया गया है, लेकिन परिवार और गांव के लिए उनका लगाव बहुत गहरा है।
Oneindia Faisal Malik Interview: फैसल मलिक की खास बातचीत के कुछ अंश
Oneindia Hindi के खास पॉडकास्ट में फैसल ने अपने कैरियर और लाइफ पर खुलकर बात की थी। बताया था कि पंचायत वेबसीरीज मध्य प्रदेश के सिहोर के महोदिया गांव में शूट हुई, लेकिन बताया यूपी का फुलेरा बताया। 250 गांव ढूंढने के बाद वो जगह मिली। इतना ही नहीं मनपसंद खाने को लेकर फैसल ने बताया कि भिंड गया हूं, वहां बेई आलू और मटर की पूरी खाई। यह इंटरव्यू साबित करता है कि फैसल एक्टिव और एनर्जेटिक हैं।
क्यों फैलती हैं ऐसी अफवाहें?
-
सोशल मीडिया पर क्लिकबेट और AI टूल्स से फेक इमेज आसानी से बनती हैं।
- सेलिब्रिटी डेथ होक्स कॉमन हैं, जैसे हाल में आशा भोसले की रूमर। फैंस को सतर्क रहना चाहिए - ऑफिशियल सोर्स चेक करें।
- अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी पोस्ट्स मिलीं, लेकिन कोई कन्फर्मेशन नहीं। PR टीम का स्टेटमेंट सबसे भरोसेमंद है।
फैसल मलिक स्वस्थ हैं और 'पंचायत' के नए सीजन में नजर आएंगे। अगर आपके पास ऐसी कोई फैक्ट चेक है तो कमेंट में बताएं। हर अफवाहों को साफ करेगा Oneindia Hindi की Fact Check Team!

Fact Check
दावा
दावा- Panchayat वेब सीरीज में प्रहलाद-चा का किरदार निभाने वाले अभिनेता Faisal Malik नहीं रहे।
नतीजा
Oneindia Hindi ने फैसल मलिक की PR टीम ने दावों को गलत बताया। वायरल तस्वीर AI की मदद से बनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications