Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG की किल्‍लत के बीच बड़ी राहत! भारत आ रही गैस की भारी खेप, क्‍या और बढ़ेगें सिलेंडर के दाम?

lpg crisis in India: देश में रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें तेज हो रही थीं, लेकिन अब सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि दो LNG कार्गो भारत पहुँच रहे हैं और कच्चे तेल की आपूर्ति भी बिलकुल स्थिर है।

शर्मा ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से आने वाला तेल सामान्य से ज्यादा है, लेकिन देश अब 75% तेल आपूर्ति वैकल्पिक मार्गों से कर रहा है, पहले जहां केवल 55% तेल होर्मुज से आता था। यानी सप्लाई सोर्स में विविधता बढ़ी है और कोई कमी की चिंता नहीं।

lpg crisis

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में धैर्य रखें

देश में सिलेंडर की बुकिंग को लेकर हो रही जल्दीबाजी को लेकर अधिकारी ने कहा कि साधारण डिलीवरी प्रक्रिया 2.5 दिन की ही है। ग्राहकों से अनुरोध किया गया कि अनावश्यक जल्दबाजी न करें, सरकार लगातार आपूर्ति की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर विशेष कदम भी उठा रही है।

रिफाइनरियां 100% क्षमता पर काम कर रही

देश की रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर चल रही हैं, कुछ तो 100% से भी ज्यादा। भारत में गैस की कुल खपत 189 MSCMD है, जिसमें 97.5 MSCMD घरेलू उत्पादन से आता है और बाकी आयात किया जाता है। मध्य-पूर्व की स्थिति के कारण केवल 47.4 MSCMD की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

LPG के दाम क्‍या फिर बढ़ेगें?

सरकार के समय पर हस्तक्षेप की वजह से दिल्ली में घरेलू एलपीजी ₹913 पर स्थिर है। पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भारत की 30% गैस आपूर्ति प्रभावित होने पर भी कीमतों में उछाल नहीं आया। घरेलू उत्पादन में 25% की बढ़ोतरी और वैकल्पिक मार्गों से खरीद ने इस स्थिति को संभाला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+