IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के लिए साल 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप शानदार गुजरा है। रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 54 रनों की शानदार पारी खेलने वाले ईशान ने मैच के बाद एक बड़ा खुलासा किया। किशन के इस खुलासे ने करोड़ों भारतीयों का दिल झकझोर दिया।

मैच से एक दिन पहले बहन की गई जान (IND vs NZ Final T20 World Cup 2026)

खिताब जीतने के बाद ईशान ने बताया कि फाइनल से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी चचेरी बहन को एक सड़क हादसे में खो दिया था। ईशान ने कहा कि कल ही मैंने अपनी बहन को खोया था। मैं यह मैच उसके लिए खेलना चाहता था। मैंने हार्दिक भाई (पांड्या) से बात की और उन्होंने मुझे समझाया कि इस समय टीम को आगे रखना होगा। आज 'विमेंस डे' भी है, इसलिए यह जीत और भी खास है। मैं इस ट्रॉफी को अपनी बहन को समर्पित करता हूं।

IND vs NZ 1

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद मिली थी टीम में एंट्री

ईशान किशन के लिए पिछले दो-तीन साल किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहे। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच से ब्रेक लेने के कारण वे टीम इंडिया के चयनकर्ताओं और तत्कालीन कोच की नज़रों से उतर गए थे। लेकिन ईशान ने हार नहीं मानी। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के लिए रनों का अंबार लगाकर चयनकर्ताओं के दरवाजे फिर से खटखटाए।

बल्ले से लगाया रनों का अंबार

चयन से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान को फोन कर पूछा था कि वर्ल्ड कप जितवाएगा क्या? ईशान का जवाब था, आप भरोसा करोगे क्या? और आज उस भरोसे ने भारत को तीसरी बार चैंपियन बना दिया। ईशान किशन इस टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने पूरे वर्ल्ड कप में 317 रन बनाए और ओवरऑल चौथे स्थान पर रहे। फाइनल में उनकी और संजू सैमसन की साझेदारी ने न्यूज़ीलैंड को मुकाबले से बाहर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+