रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप तो जीत लिया, लेकिन इस जीत के पीछे कई खिलाड़ियों ने न जाने कितने मानसिक तूफान झेले हैं। इन्हीं में से एक नाम है शिवम दुबे। फाइनल में जब दुबे का बल्ला गरजा और भारत चैंपियन बना, तो उनकी पत्नी अंजुम खान का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है जिसे पढ़कर हर कोई तारीफ कर रहा है।
शिवम दुबे के ऊपर पहले मीम्स भी बनते रहे हैं लेकिन इस वर्ल्ड कप में उन्होंने मौका मिलने पर कई बार टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने का काम किया है। उनकी पत्नी अंजुम ने टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद एक के बाद एक कई स्टोरीज शेयर की और प्यार भी लुटाया।

मुस्लिम धर्म का पवित्र महीना रमजान इस समय चल रहा है, शायद अंजुम ने रोजा रखा होगा। टीम इंडिया के लिए उनकी दुआ कबूल हो गई। शिवम दुबे ने इस वर्ल्ड कप में अपने लंबे-लंबे छक्कों से दर्शकों का दिल जीतने का काम किया। फाइनल में अंतिम समय में आकर उन्होंने 8 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी खेली थी।
शिवम दुबे को लेकर कई लोगों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर की, उनमें कई शिवम के रिश्तेदार ही थे, उनके स्टोरीज भी अंजुम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। अपने किसी करीबी के साथ अंजुम मैदान पर थीं। शिवम दुबे की सफलता पर अंजुम की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। ऐसा लग रहा था, जैसे रमजान पर अंजुम की दुआ कबूल हो गई और पति ने विश्व कप का टाइटल अपने नाम कर लिया।
अंजुम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि उस खिलाड़ी के परिवार के लिए एक अग्निपरीक्षा जैसा होता है। हर खिलाड़ी की पत्नी या गर्लफ्रेंड वहां दिखाई दी थीं लेकिन अंजुम का फोटो सामने नहीं आया, हालांकि अंजुम वहां पर मौजूद थीं। अंजुम ने खुद के इंस्टाग्राम पर कोई फोटो पोस्ट नहीं किया है लेकिन कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications