जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग
Hardik Pandya: भारत ने T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने एक वायरल वीडियो की वजह से विवादों के केंद्र में आ गए हैं। जीत की खुशी में बेकाबू हुए हार्दिक ने मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड को 'KISS' कर लिया, जिसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।
मैच खत्म होने के तुरंत बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ जीत का जश्न मनाते दिखे। वायरल वीडियो में हार्दिक उन्हें सरेआम गले लगाते और 'Kiss' करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

कई यूजर्स ने इसे मर्यादा के खिलाफ बताया और उन्हें 'छपरी' कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि नेशनल टीवी और करोड़ों दर्शकों के सामने ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं। इसके अलावा भी कई अन्य वीडियो सामने आए हैं, उनको लेकर भी हार्दिक की जमकर क्लास लगाई जा रही है।
इस पूरे इवेंट के दौरान हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हैं, लोगों ने इसके लिए उनको ट्रोल किया है लेकिन कोई असर नहीं हुआ। स्टैंड्स में मौजूद उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा हर समय उनको सपोर्ट करती नजर आईं।
Hardik Pandya celebrating the T20 World Cup victory with his girlfriend Mahieka Sharma. pic.twitter.com/IhJGFFlvP6
— MuFFatLal Bohra (@arshdeep3444) March 8, 2026
दरअसल फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या का बल्ला नहीं चल पाया, वह 13 गेंदों का सामना करते हुए 18 के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस लौट गए। इसके अलावा गेंदबाजी में भी वह जलवा बिखरने में नाकाम रहे और महज 1 विकेट लेकर हासिल कर पाए।
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में धांसू जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टाइटल अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 96 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications