कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम
who is Ishan Kishan cousin sister: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के लिए टी20 विश्व कप की जीत का जश्न एक शोक में बदल गया। शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर (NH-27) के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में ईशान की चचेरी बहन वैष्णवी सिंह और उनके पति ऋत्विक ठाकुर का निधन हो गया। इस खबर के आते ही ईशान किशन बुरी तरह टूट गए।
कौन थीं ईशान की बहन, करती थी क्या काम (who is Ishan Kishan cousin sister)
यह कपल पटना हाईकोर्ट में वकालत करता था और कानूनी जगत के दिग्गज माने जाते थे। ईशान की चचेरी बहन वैष्णवी सिंह ने लॉ की पढ़ाई की थी और वह काफी होशियार मानी जाती थीं। उन्होंने खुद के दम पर वकालत की डिग्री हासिल की थी। वह ईशान किशन के बेहद करीब मानी जाती थीं। यही वजह है कि बहन की मौत का असर ईशान किशन पर काफी गहरा हुआ है।

छुट्टियों की खुशियां मातम में बदलीं
मिली जानकारी के अनुसार ऋत्विक ठाकुर और उनकी पत्नी वैष्णवी सिंह अपने परिवार के साथ सिलीगुड़ी की वादियों में छुट्टियां बिताकर अपनी फॉर्च्यूनर कार से वापस पटना लौट रहे थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बंगापुल इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी।
हादसे में परिवार के अन्य सदस्य घायल
इस दुर्घटना में वैष्णवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋत्विक ठाकुर ने पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार में सवार उनके छोटे बेटे, ऋत्विक के भाई, ड्राइवर और नौकरानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। ऋत्विक ठाकुर पटना के अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ता समाज और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
वैष्णवी सिंह रिश्ते में ईशान किशन की बहन थीं। विश्व कप के फाइनल से ठीक पहले इस खबर ने ईशान को अंदर तक झकझोर दिया था। ईशान के बड़े भाई और पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। वहीं, ईशान के पिता प्रणव पांडे, जो अहमदाबाद में बेटे का मैच देखने जा रहे थे, एयरपोर्ट से ही सीधे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इसके बावजूद ईशान ने जिस तरह मैदान पर अपना कर्तव्य निभाया।












Click it and Unblock the Notifications