Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त?

MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) की 14वीं किस्त का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

पीएम किसान की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में ही जारी हो चुकी है, जिसके बाद से ही किसान राज्य सरकार की किस्त की बाट जोह रहे हैं। हालांकि, फरवरी में आए राज्य बजट के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह पैसा जल्द ही खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

mp-cm-kisan-kalyan-yojana-14th-kist-kab-ayegi

आमतौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की किस्त आने के कुछ ही समय बाद राज्य सरकार भी अपनी राशि जारी कर देती है, लेकिन इस बार तकनीकी और बजटीय कारणों से इसमें देरी देखी जा रही है।

CM Kisan Kalyan Yojana 14th Kist Date: 14वीं किस्त कब आएगी? सरकार ने क्या कहा?

अधिकारियों और विभागीय सूत्रों के अनुसार, 14वीं किस्त जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। पहले यह किस्त शिवरात्रि 15 फरवर) के आसपास आने की उम्मीद थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 'सिंगल क्लिक' के जरिए यह राशि करोड़ों किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में लाड़ली बहना योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बजटीय प्रावधानों को व्यवस्थित किया है, जिसके कारण किसान कल्याण योजना के भुगतान में कुछ हफ्तों का विलंब हुआ है।

SAARA Portal Status Check: इन किसानों को नहीं मिलेगी 14वीं किस्त!

अगर आप पात्र हैं, फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं आता है, तो इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

e-KYC अधूरा होना: यदि आपने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है।

आधार लिंकिंग: बैंक खाते का आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) न होना।

लैंड रिकॉर्ड्स: भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन (Verification) अधूरा होना।

PM किसान सूची से बाहर: यह पैसा उन्हीं किसानों को मिलता है जो पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। यदि केंद्र की सूची से आपका नाम कटा है, तो राज्य की किस्त भी नहीं आएगी।

अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक करें?

किसान भाई मध्य प्रदेश सरकार के 'सारा' पोर्टल (SAARA Portal - saara.mp.gov.in) पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:

'SAARA' पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

"मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति" लिंक पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर या PM-Kisan ID दर्ज करें।

कैप्चा कोड भरकर 'Search' बटन दबाएं। आपकी किस्तों का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा।

किसानों को उम्मीद है कि मार्च महिनें के अंत तक सरकार 14वीं किस्त जारी कर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करेगी। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्र किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, फंड का आवंटन बजट में कर दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+