2023 में राष्ट्रीय डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना, अब ग्रैजुएशन के बाद पीएचडी कर सकेंगे छात्र : UGC चीफ
Telangana Higher Education के मामले में आगे है। UGC अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने तेलंगाना में अवसरों की प्रशंसा की है। उन्होंने NEP और 2023 तक नई यूनिवर्सिटी पर भी बातें कीं। ग्रैजुएशन के बाद पीएचडी पर भी बात की।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने में तेलंगाना अन्य राज्यों से आगे है। उन्होंने कहा कि UGC उच्च शिक्षा के लिए राज्य में प्रदान किए जा रहे अवसरों की प्रशंसा करता है। राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व वाइस चांसलर रह चुके प्रो. कुमार ने आंध्र महिला सभा आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज फॉर वीमेन के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के उच्च शिक्षित छात्रों ने विभिन्न विभागों में अपनी योग्यता सिद्ध की है।
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में तेलंगाना में उच्च शिक्षा का स्तर मजबूत है। तेलंगाना के छात्र सॉफ्टवेयर, प्रशासन और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के क्षेत्र में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने राज्य के विश्वविद्यालयों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) अपनाने की सलाह दी। प्रोफेसर कुमार के अनुसार NEP फॉलो करने से छात्रों को स्वतंत्रता और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि जुलाई 2023 में राष्ट्रीय डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिसके तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। बकौल प्रोफेसर कुमार, नई शिक्षा नीति के अनुसार, 4 वर्षीय स्नातक और एकीकृत डिग्री कोर्स में पढ़ाई के बाद न्यूनतम 75% अंक हासिल करने वाले छात्र सीधा पीएचडी में प्रवेश ले सकते हैं।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications