Odisha: कंधमाल में नक्सलवाद को तगड़ा झटका, 10 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
Naxal Surrender Odisha: ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। फूलबनी में 10 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वाले इन सदस्यों में एक राज्य समिति सदस्य, एक डिवीजनल समिति सदस्य, और दो एरिया कमेटी सदस्य शामिल हैं, जिनके साथ छह अन्य कैडर भी मुख्यधारा में लौटे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, ये सभी सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़े थे। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के उद्देश्य से इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया है।













Click it and Unblock the Notifications