Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Shortage Impact: एलपीजी गैस किल्लत का असर भगवान के दरबार में, अयोध्या में राम रसोई करना पड़ा बंद

LPG Shortage Impact: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट का असर भारत तक पहुंचने लगा है। एलपीजी गैस संकट के बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी नजर आने लगा है। गैस की कमी का असर अब धार्मिक और सामाजिक सेवाओं पर भी दिखने लगा है। अयोध्या स्थित अमावा मंदिर प्रबंधन ने जानकारी दी है कि देश में कुकिंग गैस की कमी के कारण 'राम रसोई' सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

मंदिर परिसर में लगाए गए एक नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है, 'देश में कुकिंग गैस की कमी के कारण आपात स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिए आज (11 मार्च) की राम रसोई स्थगित की जाती है।' यह सूचना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई है।

LPG Shortage Impact

LPG Shortage Impact: भक्तों और जरूरतमंद लोगों पर पड़ेगा असर

- राम रसोई अयोध्या में चलने वाली एक महत्वपूर्ण सेवा है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

- इस सेवा के जरिए मंदिर आने वाले भक्तों के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी भोजन कराया जाता है।

- हालांकि, गैस की कमी के कारण इस सेवा को फिलहाल एक दिन के लिए रोकना पड़ा है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक यह फैसला पूरी तरह आपात स्थिति को देखते हुए लिया गया है। भविष्य में भोजन सेवा को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।


Ram Rasoi News: मंदिर प्रशासन ने कहा, 'हालात सामन्य होने पर शुरू करेंगे सेवा'

इस बीच राम रसोई परिसर से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि जहां सामान्य दिनों में काफी भीड़ रहती है, वहीं आज वहां बहुत कम लोग नजर आए। आमतौर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सेवा स्थगित होने की सूचना के बाद भीड़ कम हो गई। मंदिर प्रबंधन ने कहा है कि जैसे ही गैस आपूर्ति सामान्य होगी, राम रसोई सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग और समझदारी बनाए रखने की अपील भी की है। अयोध्या में राम रसोई सेवा का अस्थायी रूप से बंद होना इसी व्यापक गैस संकट का एक उदाहरण माना जा रहा है। फिलहाल मंदिर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

LPG Gas Crisis: देश के कई हिस्सों में दिख रहा असर

देश के कई हिस्सों में इन दिनों कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, जिसका असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं के साथ-साथ धार्मिक संस्थानों पर भी पड़ रहा है। मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट मजबूरी में बंद करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सीएनजी पंपों और पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ नजर आ रही है। हालांकि, केंद्र सरकार ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है। जमाखोरी और ब्लैक में बिक्री रोकने के लिए ईसीए (ECA) भी लगाया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+