Air India की केबिन क्रू ने ऐसा क्या किया कि मच गया बवाल! Airline को देना पड़ा जवाब, कॉकपिट का Video Viral
Air India Cabin Crew Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में विमान सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखने का एक गंभीर मामला सामने आया है। एयर इंडिया की एक केबिन क्रू मेंबर का उड़ते विमान के कॉकपिट में बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस रील में बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ 'विमान के दिल (कॉकपिट) में आपका स्वागत है' लिखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और क्रू की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस पर अब एयर इंडिया ने भी आधिकारिक सफाई दी है।

दरअसल, यह वीडियो जैसे ही 'X' (ट्विटर) पर शेयर हुआ, लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने डीजीसीए (DGCA) को टैग करते हुए लिखा कि जब यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, तब एक एयरहोस्टेस का कॉकपिट में बैठकर रील बनाना काफी परेशान करने वाला है। विवाद बढ़ता देख और सोशल मीडिया पर फजीहत होते देख एयर इंडिया को तुरंत अपना आधिकारिक बयान जारी करना पड़ा।
Viral Video पर क्या है एयर इंडिया का बयान?
एयरलाइन ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि वे इस वीडियो से अवगत हैं। एयर इंडिया के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला उनकी पूर्व केबिन क्रू मेंबर है। कंपनी ने कहा, 'कॉकपिट में प्रवेश को लेकर हमारे पास बहुत सख्त प्रोटोकॉल हैं और इन मानकों से किसी भी तरह के विचलन को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। हम वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं और तथ्यों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।'
सुरक्षा नियमों का उल्लंघन या सामान्य प्रक्रिया?
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक गंभीर मेन पॉइंट है और सुरक्षा नियमों का बड़ा उल्लंघन है, क्योंकि उस सीट पर क्रू मेंबर को नहीं बैठना चाहिए था। वहीं, कुछ लोग बचाव में कह रहे हैं कि विमान 'क्रूज' मोड (गैर-क्रिटिकल फेज) में था और कैप्टन की अनुपस्थिति में क्रू मेंबर का वहां बैठना एक अनिवार्य नियम का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, सवाल यह भी उठ रहा है कि रील किसने शूट की और क्या पायलट भी इस अनुशासनहीनता में शामिल थे?
Wait until you see the end of this video. The plane is in the air and an air hostess is sitting in the cockpit making reels. Is this really allowed? Feels quite disturbing to see something like this when passenger safety is supposed to be the top priority. @DGCAIndia pic.twitter.com/91Nmsr9R70
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) March 10, 2026
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
यूजर्स एयर इंडिया की ब्रांड इमेज पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यूनिफॉर्म में एयर इंडिया क्रू द्वारा सोशल मीडिया पर परोसा जा रहा यह वीडियो ब्रांड की वैल्यू को गिरा रहा है।' वहीं अन्य लोगों ने मांग की है कि रील बनाने वाली पूर्व कर्मचारी के साथ-साथ उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद तकनीकी क्रू (पायलट) की भी पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications