Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों की NIA कस्टडी बढ़ी, खुलेगी साजिश की हर परत?
Delhi blast case: नवंबर 2025 में हुए दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इस मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित विशेष NIA अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ा दी है। तुफैल अहमद भट और जमीर अहमद अहंगर की एनआईए हिरासत को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है।
दोनों आरोपियों को दिल्ली में हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी ने अदालत से कहा था कि मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं की जांच अभी बाकी है। जांच एजेंसी ने कोर्ट के सामने दलील दी कि इसके लिए आरोपियों से और पूछताछ करना जरूरी है।

Delhi Blast Case: जांच एजेंसी की दलीलों को कोर्ट ने किया स्वीकार
एनआईए ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान कई नए सुराग सामने आए हैं, जिनकी पुष्टि करने के लिए आरोपियों से सघन पूछताछ की जरूरत है। अदालत ने एजेंसी की दलीलों को स्वीकार करते हुए दोनों आरोपियों को पांच दिन की अतिरिक्त एनआईए कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। जांच एजेंसी अब इस दौरान उनसे दिल्ली ब्लास्ट की साजिश, संभावित नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले के तार दिल्ली से लेकर लखनऊ और श्रीनगर तक जुड़े हैं।
Delhi Blast Case: ब्लास्ट मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी
नवंबर 2025 में राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत उसके सहयोगी पेशे से डॉक्टर हैं। इस मामले में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया। कई आरोपी इस कॉलेज से जुड़े हुए थे।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी पढ़े लिखे कट्टरपंथियों का यह नेटवर्क बेहद हैरान करने वाला है। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। मुख्य आरोपी की आत्मघाती हमले में मौत हो चुकी है। तुफैल अहमद भट और जमीर अहमद अहंगर कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों की गिरफ्तारी पिछले महीने ही हुई है।












Click it and Unblock the Notifications