Surabhi Khandelwal: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की बेटी हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार

Surabhi Khandelwal: एक दुखद खबर एमपी से आ रही है, मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल को पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है, और पूरे बैतूल क्षेत्र में गहरा दुख फैल गया है।

हेमंत खंडेलवाल के निवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, परिचित, रिश्तेदार एकत्रित हो गए। सुरभि खंडेलवाल का बैतूल में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं। कोठी बाजार मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Surabhi Khandelwal

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सुरभि खंडेलवाल की उम्र 34 साल थी,उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है और वो लंबे वक्त से बीमार थीं। सुरभि का आज धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके असामयिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट कीं।

Surabhi Khandelwal: बैतूल से विधायक हैं हेमंत खंडेलवाल

आपको बता दें कि वे बैतूल से विधायक हैं और एक बार सांसद रह चुके हैं, उनके पिता 2008 में चार बार सांसद रहे थे। उनके निधन के बाद उपचुनाव में हेमंत खंडेलवाल पहली बार सांसद बने थे।

Surabhi Khandelwal: मध्य प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं हेमंत खंडेलवाल

वो बिजनेस बैक ग्राउंड से है, खासतौर पर वे मध्य प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में सांसद रहे थे। साल 2008 में उनके निधन के बाद उपचुनाव हुआ और हेमंत खंडेलवाल को टिकट मिला, जिसके बाद वे जीत गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+