Uttarakhand News दिल्ली की तरह देहरादून का AQI भी हुआ खराब, वायु प्रदूषण से बढ़ी मुश्किलें, जानिए कितना पहुंचा
Uttarakhand News दिल्ली में प्रदूषण से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लेकिन अब इसका असर उत्तराखंड पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। खासकर देहरादून में AQI (Air Quality Index) एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब होता जा रहा है।
दिसंबर में कई बार AQI 300 के पार गया है, जो की स्वास्थ्य के लिहाज से काफी खराब माना जाता है। नए साल से पहले लगातार वायु प्रदूषण की स्थिति खराब रिकॉर्ड की जा रही है, जो की सभी के लिए एक बड़ी चिंता बना हुआ है।

दिल्ली के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की भी खराब वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्वच्छ और शुद्ध आबोहवा के लिए पहचाने जाने वाले देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ये है कि दिपावली से भी ज्यादा AQI दिसंबर में दर्ज किया गया है। बुधवार को देहरादून का AQI करीब 273 रिकॉर्ड किया गया, जबकि इससे पहले सोमवार रात को यह आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया था। बुधवार को खराब AQI के साथ PM 2.5-191 तो PM10- 253 रिकॉर्ड किया गया है।
क्रिसमस और नए साल पर पर्यटक सबसे ज्यादा देहरादून, मसूरी का रुख करते हैं। लेकिन इस बार यहां भी दिल्ली जैसा प्रदूषण मिल रहा है। जो कि लोगों की मुश्किलें खड़ी कर रहा है। दिसंबर की शुरुआत में ही देहरादून का AQI 300 के पार चला गया था. इसके बाद कुछ दिनों तक हालात में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन अब एक बार फिर AQI 200 के ऊपर पहुंच चुका है।
कई बार यह आंकड़ा दोबारा 300 के करीब या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा लंबे समय से बारिश न होने के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण जमीन पर बैठ नहीं पा रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण और अधिक बढ़ रहा है। इस बीच बुधवार को देहरादून के पूरे शहर में घना कोहरा भी नजर आया। जिससे पहली बार पूरे शहर में धुंध छाई रही। शाम के समय देहरादून में चलना फिरना मुश्किल हो गया था। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात बिगड़ सकते हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications