IPL 2026 के बीच श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा को मिली धमकी! तंग आकर उठा लिया बड़ा कदम, आखिर किसकी खोली पोल?
IPL 2026 Shreyas Iyer Sister Video: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच धुलने के बाद सोशल मीडिया पर किया गया एक मजाक विवाद में बदल गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा को केकेआर के फैंस की नाराजगी और ऑनलाइन धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। विवाद बढ़ता देख श्रेष्ठा ने अब भाई और टीम के सम्मान में वह वीडियो हटाने का फैसला किया है।
एक पोस्ट पर मचा बवाल (IPL 2026 Shreyas Iyer Sister Video)
दरअसल, पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में घिर गई हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ किए गए एक हल्के-फुल्के मजाक को कोलकाता के फैंस ने गंभीरता से ले लिया। जिसके बाद श्रेष्ठा को ट्रोलिंग के साथ-साथ धमकियों का भी सामना करना पड़ा। अब उन्होंने इस विवादास्पद वीडियो को हटाने का निर्णय लिया है।

मैच के बाद किया था ये पोस्ट
ईडन गार्डन्स पर कोलकाता और पंजाब के बीच पिछला मुकाबला आउटफील्ड गीली होने के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। मैच धुलने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसी पर चुटकी लेते हुए श्रेष्ठा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि साड्डे पंजाबियां दा दिल ना वड्डा हुंदा है... लो, दित्ता एक पॉइंट। इसका मतलब था कि हम पंजाबियों का दिल बड़ा होता है, लो दे दिया एक पॉइंट।
वीडियो डिलीट करने का लिया फैसला
श्रेष्ठा के लिए यह सिर्फ एक मजाकिया तंज था, लेकिन केकेआर के फैंस को यह बात रास नहीं आई। वीडियो अपलोड होते ही कोलकाता के फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया। श्रेष्ठा ने अपने बयान में खुलासा किया कि उन्हें कुछ आपत्तिजनक संदेश और धमकियां भी मिलीं। जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। नकारात्मकता बढ़ती देख उन्होंने वीडियो डिलीट करने का फैसला किया।
- Asembly Election 2026 Voting: शाम 5 बजे तक असम में 84.42 और केरल में 75.01% वोटिंग
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर हुआ मतदान, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
- कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Riniki Bhuyan? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर
- Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
श्रेष्ठा अय्यर की बहन ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं वीडियो इसलिए नहीं हटा रही कि मैंने कुछ गलत किया है, बल्कि इसलिए हटा रही हूं क्योंकि मैं अपने भाई और उसकी टीम (पंजाब किंग्स) का सम्मान करती हूं। उन्होंने यूजर्स से अपील की कि वे एक-दूसरे के प्रति थोड़े दयालु और समझदार बनें।
-
कौन हैं Mukul Choudhary, जन्म से पहले ही तय था क्रिकेटर बनना! पिता का 22 साल पुराना सपना हुआ सच! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई इंडियंस -
Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, केकेआर या लखनऊ किसने मारी बाजी? -
KKR vs LSG: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ी केकेआर, हारी हुई बाजी जीत गई लखनऊ, अकेले पलट दिया मैच -
KKR vs LSG: क्या अर्जुन तेंदुलकर करेंगे आज लखनऊ के लिए डेब्यू? किन खिलाड़ियों को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह -
KKR vs LSG Kolkata Weather: कोलकाता में येलो अलर्ट, केकेआर-लखनऊ गेम पर मंडराया बारिश का खतरा -
IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? मास्टर प्लान तैयार -
DC vs GT: डेविड मिलर नहीं, शुभमन गिल ने हराया दिल्ली कैपिटल्स को मैच, पूरी कहानी अब आई सामने -
DC vs GT: मैच से पहले दिल्ली में झमाझम बारिश! गुजरात के खिलाफ मैच होगा या नहीं? ऐसा रहेगा मौसम -
IPL की चमक के बीच गूंजा इस गेंदबाज का नाम! टी-20 मैच में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास, टूटा सालों पुराना रिकॉर्ड -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
IPL फैंस के लिए खुशखबरी, आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, मैच के बाद घर जाने की टेंशन खत्म! -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
DHONI की CSK में खेलने के लिए खतरनाक खिलाड़ी हुआ फिट! अब होगी चौके-छक्कों की बौछार? VIDEO -
Who Won Yesterday Cricket Match 08 April, 2026: कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, DC vs GT














Click it and Unblock the Notifications