Who Won Yesterday Cricket Match (08 April, 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, DC vs GT
Who Won Yesterday Cricket Match (08 April, 2026): आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबले में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हार्टब्रेक वाला मंजर देखने को मिला। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत के बिल्कुल करीब पहुंचकर महज 1 रन से चूक गई। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली को 209 रनों पर रोककर सीजन की अपनी सबसे यादगार जीत दर्ज की।
आखिरी ओवर में दिल्ली के हाथों से गई मैच (Who Won Yesterday Cricket Match (08 April, 2026))
मैच का सबसे बड़ा मोड़ अंतिम ओवर की वो दो गेंदें रहीं, जहां दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 2 रनों की दरकार थी। टी20 क्रिकेट में जब लक्ष्य इतना करीब हो तो बल्लेबाज अक्सर बड़े शॉट के चक्कर में गलती कर बैठते हैं। दिल्ली के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संयम खोया और सिंगल लेने के बजाय बाउंड्री की तलाश की, जिसका फायदा गुजरात के गेंदबाजों ने उठाया।

केएल राहुल ने बनाए 52 गेंदों में 92
केएल राहुल ने 52 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही जीत की जिम्मेदारी लेने वाला कोई 'फिनिशर' मैदान पर नहीं टिक सका। दिल्ली की हार की सबसे बड़ी वजह उसका मिडिल ऑर्डर रहा, जो मैच के बीच के ओवरों में रन गति को बरकरार नहीं रख सका। पिछले मैचों में दिल्ली की जान रहे समीर रिजवी आज खाता भी नहीं खोल पाए।
अक्षर पटेल (2 रन) का राशिद खान की गेंद पर आउट होना दिल्ली को भारी पड़ा। डेविड मिलर का 12 रन पर रिटायर्ड हर्ट होना और फिर वापस आना टीम के बल्लेबाजी क्रम की लय को बिगाड़ गया। पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को वैसी ही शुरुआत दी थी जैसी जरूरत थी। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट कर गुजरात को वापसी का रास्ता दे दिया। दिल्ली ने मिडिल ओवर्स (7 से 15 ओवर) के बीच लगातार विकेट गंवाए, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ता गया।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने जो 210/4 का स्कोर बनाया, उसमें शुभमन गिल (70) और वाशिंगटन सुंदर (55) की शतकीय साझेदारी ने मैच का आधा फैसला वहीं कर दिया था। सुंदर ने 9 साल बाद अर्धशतक जड़कर मिडिल ओवर्स में दिल्ली के स्पिनर्स को हावी नहीं होने दिया।












Click it and Unblock the Notifications