Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत
Mumbai Water Cut Update: मुंबई में गर्मी के शुरू होते ही लोगों को पानी कटौती भी झेलनी पड़ रही है। उपनगरीय इलाकों ठामे और भिवंडी में शनिवार (11 अप्रैल) को बड़े स्तर पर पानी की कटौती का अलर्ट जारी किया गया है। पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते दोनों शहरों में 24 घंटे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, जिससे लाखों नागरिक प्रभावित होंगे। 24 घंटे की मेगा कटौती की वजह से लोगों को काफी मुश्किल हो सकती है।
ठाणे नगर निगम (TMC) ने जानकारी दी है कि माजीवाड़ा जंक्शन पर मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत के लिए 11 अप्रैल सुबह 9:00 बजे से 12 अप्रैल सुबह 9:00 बजे तक पानी सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान माजीवाड़ा, मुंब्रा, कलवा, नौपाड़ा, वागले एस्टेट, लोकमान्य नगर, घोड़बंदर रोड, वर्तक नगर, सिद्धांचल, वसंत विहार और विजय पार्क जैसे प्रमुख इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Mumbai Water Cut Update: मेंटनेंस की वजह से होगी कटौती
- निगम ने नागरिकों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है। साथ ही यह भी बताया गया है कि मरम्मत कार्य के चलते गोल्डन डाइज माजीवाड़ा जंक्शन का सर्विस रोड बंद रहेगा, जिससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है।
- सप्लाई बहाल होने के बाद अगले 1-2 दिनों तक पानी का दबाव कम रहने की संभावना है। भिवंडी निजामपुर नगर निगम (BNMC) ने भी इसी अवधि के दौरान पूरे शहर में पानी की सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है।
- 11 अप्रैल सुबह 9:00 बजे से 12 अप्रैल सुबह 9:00 बजे तक पटेल नगर, फरीदबाग, कचेरी पाड़ा, ब्राह्मण अली, कल्याण रोड, शिवाजी नगर और मिल्लत नगर सहित पूरे भिवंडी में जल आपूर्ति ठप रहेगी।
BMC Alert: कई इलाकों में पानी की किल्लत का अलर्ट जारी
इधर, बीएमसी (BMC) ने मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। बांद्रा वेस्ट में 10 अप्रैल को लकी होटल के पास पाइपलाइन फटने के कारण मरम्मत कार्य जारी है, जिसके चलते 11 अप्रैल को कुछ इलाकों में पानी का दबाव कम रह सकता है। हालांकि, घाटकोपर क्षेत्र में मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है और 11 अप्रैल को पानी की सप्लाई सामान्य रहने की उम्मीद है।
बीएमसी ने एहतियात के तौर पर नागरिकों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें। इस जल कटौती के चलते ठाणे और भिवंडी के लोगों को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications